script३ माह पहले हुआ था विवाह, रोजाना झगड़े के बाद पति-पत्नी ने आग लगाई | Marriage took place 3 months ago, husband and wife set fire | Patrika News

३ माह पहले हुआ था विवाह, रोजाना झगड़े के बाद पति-पत्नी ने आग लगाई

locationकोलकाताPublished: Aug 24, 2019 10:42:13 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

३ माह पहले हुआ था विवाह, रोजाना झगड़े के बाद पति-पत्नी ने आग लगाई

३ माह पहले हुआ था विवाह, रोजाना झगड़े के बाद पति-पत्नी ने आग लगाई

३ माह पहले हुआ था विवाह, रोजाना झगड़े के बाद पति-पत्नी ने आग लगाई

३ माह पहले हुआ था विवाह, रोजाना झगड़े के बाद पति-पत्नी ने आग लगाई

– लिलुआ थाना इलाके के जगदीशपुर के देबीपाड़ा की घटना
हावड़ा

लिलुआ थाना इलाके के जगदीशपुर के देबीपाड़ा में शुक्रवार की देर रात को पति- पत्नी ने झगड़े के बाद खुद पर केरोसिन तेल उड़ेल कर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को झुलसी हुई अवस्था में हावड़ा सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत संगीन है। पुलिस ने दम्पती का नाम रंजीत दास(22)और पापिया दास(18)बताया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों ने आत्मदाह का प्रयास किया। आस पास के लोग धुआं निकलते देख पहुंचे और दोनों को हावड़ा सदर अस्पताल ले गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने बताया कि पापिया 80 फीसदी व रंजीत दास करीब 50 फीसदी जला हुआ है। यह पता नहीं चला है कि दोनों ने एक साथ आग लगाई या फिर पत्नी को बचाने में पति जला है। पुलिस जांच कर रही है। तीन माह पहले ही दोनों की शादी हुई था। शादी के बाद से ही पति- पति में बनती नहीं थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो