scriptकोलकाता में किशोरी से गैंगरेप | Minor girl gang raped in kolkata | Patrika News
कोलकाता

कोलकाता में किशोरी से गैंगरेप

कोलकाता के लेदर कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

कोलकाताMar 14, 2018 / 08:02 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata west bengal
कोलकाता

कोलकाता के लेदर कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस सिलसिले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ प्रिवेन्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम बिलू माली (32) और तापा मंडल (34) है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
—-
पीडि़ता के परिचित हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार पीडि़ता आनंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी उसके परिचित हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों ने गुनाह कबूल लिया है। पीडि़ता और आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई है। जांच की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
—-
मेले से लौटते समय दबोचा

किशोरी मंगलवार को कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से एक मेले में चली गई थी। रात लगभग 12 बजे वह मेले से बिलू और तापा के साथ जब घर लौट रही थी, सुनसान जगह पर दोनों उसे दबोच लिया। फिर उसकी आबरू लूट ली। उनके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर लौटी और परिवार वालों सबकुछ बताया। फिर परिवार वालों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।
——————————————————————–

तीन क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता

भारत-बांग्ला देश सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने मंगलवार रात 300 किलोग्राम (तीन क्विंटल) गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। गांजा गाड़ी में था। गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। पकड़े गए तस्करों के नाम निजाम शेख और अलाउद्दीन शेख है। निजाम जिले के सालार थाना क्षेत्र के राईपुर ग्राम का एवं अलाउद्दीन बहरमपुर के दुर्गापुर ग्राम का रहने वाला है। दोनों को बुधवार को जंगीपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने रिमाण्ड पर भेज दिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
—–

असम से लाए थे गांजा

पुलिस के अनुसार निजाम और अलाउद्दीन से पूछताछ में पता चला है कि गांजा असम से लाया गया था। ये उसे लेकर नदिया जा रहे थे। नदिया में किसी को बेचना था। पुलिस उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
—-
यूं दबोची पुलिस

जिला पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को पहले से सूचना थी। एसओजी की टीम और सूटी थाने की पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाल बिछाए बैठी थी, जैसे ही तस्करों की गाड़ी पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी के चालक निजाम और उसमें सवा अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

Home / Kolkata / कोलकाता में किशोरी से गैंगरेप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो