scriptMonsoon knock in Bengal soon: बंगाल में मानसून की दस्तक शीघ्र | Monsoon knock in Bengal soon | Patrika News
कोलकाता

Monsoon knock in Bengal soon: बंगाल में मानसून की दस्तक शीघ्र

– शनिवार अथवा रविवार से बरसेगी राहत की फुहार

कोलकाताJun 19, 2019 / 10:36 pm

Ashutosh Kumar Singh

kolkata west bengal

monsoon updates

कोलकाता

उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान पश्चिम बंगाल (West Bengal) के लोगों के लिए अच्छी खबर (Good News)! बहुत जल्द ही राज्य में मानसून (Mansoon) प्रवेश करने वाला है। सबकुछ ठीक रहा तो शनिवार अथवा रविवार को राज्य में मानसून प्रवेश कर जाएगा। सिक्कीम में जोरदार मानसूनी बारिश शुरू हो गई। उत्तर बंगाल में भी बारिश शुरू हो गई। अलीपुर मौसम कार्यालय (Alipur Weather Office) सूत्रों के अनुसार शनिवार अथवा रविवार को दक्षिण बंगाल में मानसूनी बारिश (Mansoon Rain) प्रवेश कर जाएगी। हालांकि फिलहाल दो-तीन दिनों तक दक्षिण बंगाल के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। बुधवार को उमस भरी गर्मी के बाद शाम में कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, लेकिन गुरुवार सुबह से फिर गर्मी बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में गर्मी से लोग बेहाल हैं। पारा, 37-38 के आसपास रह रहा है। आद्रता अधिक होने से लोगों को और अधिक परेशानी हो रही है।

Home / Kolkata / Monsoon knock in Bengal soon: बंगाल में मानसून की दस्तक शीघ्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो