scriptmonsoon active in bengal: कोलकाता में मानसूनी बारिश आज! | monsoon rain may be at kolkata on saturday night | Patrika News
कोलकाता

monsoon active in bengal: कोलकाता में मानसूनी बारिश आज!

monsoon ist rain will on 22 june at kolkata_: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, होगी भारी बारिश—12 साल में पहली बार मॉनसून सुस्त

कोलकाताJun 21, 2019 / 10:14 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

monsoon active in bengal: कोलकाता में मानसूनी बारिश आज!

कोलकाता. उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मॉनसून दस्तक देने को तैयार है। इसके कारण बंगाल में शुक्रवार शाम से शनिवार देर रात तक कभी भी मॉनसून की पहली बरसात होगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलर्ट जारी कर कहा कि कोलकाता सहित बंगाल के अन्य स्थानों में में इसके चलते भारी बारिश होगी। इसके बाद मॉनसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान बढ़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून पहुंचने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 जून तक मॉनसून पहुंचेगा। उधर गर्मी से झुलस रहे ओडिशावालों के चेहरे बारिश से खिल गए। लंबे इंतजार के बाद ओडिशा में मानसून ने शुक्रार को दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवा ओडिशा तट में प्रवेश किया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटों में दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश होगी। बंगाल के बाद 48 घंटे के दौरान मॉनसून झारखंड में दस्तक देगा। मॉनसून ने केरल में 7 जून को प्रवेश किया था, जो पहले 7 दिन लेट था। उसके बाद चक्रवात वायु ने इसकी गति प्रभावित कर दिया जिसके बाद इसकी चाल धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 12 साल में पहली बार मॉनसून इतनी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ा। आमतौर पर इस समय तक देश के दो-तिहाई हिस्से तक मॉनसून पहुंच जाता था। इस बार यह सिर्फ 10-15 प्रतिशत हिस्से तक पहुंचा जिससे मॉनसून बारिश में 44 प्रतिशत कमी आई।

Home / Kolkata / monsoon active in bengal: कोलकाता में मानसूनी बारिश आज!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो