scriptसास-ससुर पर जानलेवा हमला, दामाद गिरफ्तार | Mother-in-law murder, son-in-law arrested | Patrika News
कोलकाता

सास-ससुर पर जानलेवा हमला, दामाद गिरफ्तार

– उत्तर 24 परगना इलाके के ठाकुरनगर की घटना

कोलकाताJan 16, 2019 / 03:42 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

सास-ससुर पर जानलेवा हमला, दामाद गिरफ्तार

बनगांव . उत्तर 24 परगना इलाके के ठाकुरनगर चिकनपाड़ा इलाके में सास-ससुर पर जान लेवा हमले के आरोप में पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पिन्टू भद्र है।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि सास-ससुर उसके दाम्पत्य जीवन में जहर घोल रहे थे। इसी से तंग आकर उसने हमला किया। वर्ष 2016 में बनगांव थाना इलाके के सुभाष पल्ली निवासी पिन्टू के साथ ठाकुरनगर निवासी गायत्री मजुमदार की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक अच्छा ही समय बीता पर साल के कुछ समय से दोनों के बीच काफी विवाद होता था। ससुराल वालों का आरोप है कि गायत्री अपनी मां की बातों में आकर ससुराल वालों के साथ विवाद करती थी। हर छोटी-बड़ी बातों में उनके दाम्पत्य में कलह थी। विवाद के कारण गायत्री कुछ दिनों पहले मायके चली आई थी। पिन्टू नहीं चाहता था कि उसके घर में दरार पड़े और उसकी पत्नी उससे दूर रहे। इसलिए वह गायत्री को लेने के लिए मायके गया था। जहां दोनों में विवाद शुरू हो गया। उसकेससुर जैसे ही कमरे से बाहर निकले उनके ऊपर दामाद ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति की आवास सुनकर सास भी बाहर निकल आई तो दामाद ने उस पर भी वार कर दिया। मजुमदार दम्पती ने गाईघाटा थाने में शिकायत दर्ज की जिसके आधार पर दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे महकमा अदालत ले जाने पर जेल हिरासत में भेज दिया गया है।

Home / Kolkata / सास-ससुर पर जानलेवा हमला, दामाद गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो