scriptबच्चा चोरी होने के संदेह में चलती ट्रेन से कूदी मां | Mother jumped from moving train on suspicion of child theft | Patrika News
कोलकाता

बच्चा चोरी होने के संदेह में चलती ट्रेन से कूदी मां

अस्पताल में कराया भर्ती, पीडि़ता की हालत गंभीर

कोलकाताSep 26, 2019 / 01:49 pm

Vanita Jharkhandi

बच्चा चोरी होने के संदेह में चलती ट्रेन से कूदी मां

बच्चा चोरी होने के संदेह में चलती ट्रेन से कूदी मां

 


फरक्का . मां को लगा कि कोई व्यक्ति उसके बच्चे को लेकर भाग रहा है, इसी संदेह पर मां चलती ट्रेन से न्यू फरक्का स्टेशन पर कूद गई। बाद में पता चला कि उसका बेटा सुरक्षित है। मां को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला का नाम सोनी कुमारी है। सूत्रों के अनुसार सोनी कुमारी अपने पति व परिवार के साथ असम के तिनसुकिया से भागलपुर अपने घर लौट रहे थे। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के एसी कमरे में थे। जब ट्रेन न्यू फरक्का की ओर बढ़ रही थी। उसी वक्त सोनी शौचालय गई थी। आते वक्त उसे लगा कि कोई उसकी सीट से टावेल में लपेट कर उसके बच्चे को लेकर भाग रहा है। उसने एक क्षण भी गंवाए सीधे चलती ट्रेन से कूद गई। ट्रेन उसी वक्त स्टेशन में घुस रही थी। महिला सीधे प्लेटफार्म में जा गिरी। जल्दी से उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल एक व्यक्ति उसकी सीट से सामान चोरी करके भाग रहा था। महिला को लगा कि उसके बच्चे को चुरा कर भाग रहा है। चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में भर्ती महिला को कई जगह चोट लगी है।

Home / Kolkata / बच्चा चोरी होने के संदेह में चलती ट्रेन से कूदी मां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो