scriptदो बच्चों की मां 11 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी, फिर लौटी घर, तो क्या हुआ हश्र जानें | Mother of two children ran away with 11 years younger boyfriend | Patrika News
कोलकाता

दो बच्चों की मां 11 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी, फिर लौटी घर, तो क्या हुआ हश्र जानें

तालाब से मिला शव-हत्या कर प्रेमी खुद लटका फंदे से

कोलकाताFeb 11, 2020 / 11:50 pm

Krishna Das Parth

दो बच्चों की मां 11 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी, फिर लौटी घर, तो क्या हुआ हश्र जानें

दो बच्चों की मां 11 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी, फिर लौटी घर, तो क्या हुआ हश्र जानें

कोलकाता.
दो बच्चों की मां अपने से 11 साल छोटे प्रेमी के साथ भाग गई थी, लेकिन बच्चों के प्यार ने उसे फिर खिंच लाया तो नाराज उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। शादीशुदा महिला के अपने पति के पास लौट जाने पर पूर्व बर्दवान के भातार में उसके प्रमी ने यह खौफनाक कदम उठाया है। उसने दमघोंट कर प्रेमिका की हत्या कर दी और हाथ-पैर बांधकर उसे तालाब में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी फंदे से लटक गया। आरोपी का नाम जयन्त सिंह (२४) और शादीशुदा महिला का नाम पम्पा राय (३५) है। सूत्रों के अनुसार पम्पा शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। 11 साल छोटे जयन्त के साथ पम्पा के विवाह इतर संबंध स्थापित हो गए। कुछ दिनों पहले पम्पा जयन्त के साथ भाग गई थी। बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। ऐसे में पम्पा को लगा कि यह रिश्ता टिक नहीं सकता है। साथ ही दो बच्चे होने के कारण उसका मन वापस से पुराने रिश्ते की ओर खींच रहा था। इसलिए पम्पा वापस पति के पास लौट आई थी। इस बात से जयन्त खफा था। सोमवार की शाम को उसने पम्पा को बुलाया था उसके बाद उसका गला दबा दिया उसके बाद हाथ-पैर बांधकर उसे घर के पास के तालाब में फेंक दिया था। मंगलवार को तालाब से उसका पम्पा का शव बरामद हुआ। दूसरी ओर घर से जयन्त सिंह का शव फंदे से लटका पाया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Home / Kolkata / दो बच्चों की मां 11 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी, फिर लौटी घर, तो क्या हुआ हश्र जानें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो