scriptफेसबुक पर नाइजीरियन गिरोह पुलिस के जाल में | Nigerian gang in police net on Facebook | Patrika News
कोलकाता

फेसबुक पर नाइजीरियन गिरोह पुलिस के जाल में

– फेसबुक पर दोस्त बनाकर व्यवसाय में सहयोगी बनाकर लूटता है लाखों रुपए

कोलकाताSep 25, 2020 / 10:36 pm

Vanita Jharkhandi

फेसबुक पर नाइजीरियन गिरोह पुलिस के जाल में

फेसबुक पर नाइजीरियन गिरोह पुलिस के जाल में



विधाननगर
फेसबुक पर आकर्षक महिला की दोस्ती का करने तथा व्यवसाय में निवेश कर लाभ का लालच देकर 82 लाख रूपए का चूना लगाने वालों को विधाननगर साइबल क्राइन थाने की पुलिस ने बंगुलूरु से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी दोनों ही नाइजरेियन है।
पुलिस ने संवाददाता सम्मलेन में बताया कि साल्टलेक के एक व्यापारी कुशाल दास महापात्र ने विधाननगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से दो विदेशियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों के नाम डोनास अर्नोल्ड पैट्रिक और बेक अस्रो हैं। दोनों विदेशी महिला का फेसबुक अकाउंट बना कर कुशाल के पास दोस्ती का अनुरोध भेजा था। उसके बाद उनके साथ दोस्ती बनाई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह सबसे पहले इस ग्रुप के सदस्यों ने फेसबुक पर दोस्त बनाने के बाद अंतरंगता बढ़ाते है। इस गिरोह के सदस्य एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके पैसे कमाने में भी माहिर हैं। दोस्ती करने के बाद, व्यापार भागीदार करने तथा व्यवसाय में निवेश करने के लिए कहते है। जिसके झांसे में कुशल आ जाता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुशाल जो कि सॉल्ट लेक, न्यूटाउन क्षेत्र में निर्माण व्यवसाय से जुड़े हैं। साल्ट लेक के निवासी हैं। विदेशियों ने कुशाल को हर्बल बीज व्यवसाय में भागीदार बनाने की बात कहकर 82 लाख रुपये का निवेश करना को कहा। गिरोह के लोगों ने समझाया कि वह देश में और विदेशों के बाजारों में इन उत्पादों को बेचकर जितना पैसा लगाएगी उससे तीन गुना पैसा कमाएगी। यह मानते हुए कि, कुशाल ने पहले 15 लाख रुपए दिए। इसके बाद 30 लाख ऐसा करके 82 लाख रुपए देने के बाद पाया कि उन लोगों ने कुशल से सम्पर्क तोड़ लिया है। उनसे बातचीत नहीं हो पा रही है। परेशान कुशल पुलिस की मदद के लिए पहुंचे। कुशाल ने विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस खाते से आईपी पता के माध्यम से विदेशी ने कुशाल से संपर्क किया था और जिस बैंक खाते में पैसा भेजा गया था, केवाईसी से पता चला कि आरोपी बेंगलुरु में छिपे हुए थे। उसके बाद साइबर क्राइम पुलिस के 5 अधिकारी सोमवार को वहां के लिए रवाना हुए। बेंगलुरू पुलिस के सहयोग से साइबर पुलिस ने बुधवार की रात इस घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। संदिग्धों के पास से राउटर और क्लोनिंग मशीनें बरामद हुईं। इसके साथ ही मोबाइल फोन भी जब्त किए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने लैपटॉप तोड़ दिया। पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया हैष इनमें नाइजीरियाई गैंग के सदस्य बेक अस्रो भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए लोगों को शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो