scriptअब कोलकाता में नो प्लास्टिक, जानें कैसे? | Now no plastic in Kolkata, know how? | Patrika News
कोलकाता

अब कोलकाता में नो प्लास्टिक, जानें कैसे?

WEST BENGAL NEWS: Now no plastic in Kolkata, know how?, राजस्थान पत्रिका और कन्सर्न फॉर कोलकाता का संयुक्त अभियान, लेक मार्केट में प्लास्टिक को ना और सफाई को हां की ली शपथ, सहयोगी संस्था व प्रायोजक ग्रीनटेक एन्वायरन मैनेजमेंट प्रा.लि. ने की कपड़े बैग्स की व्यवस्था

कोलकाताFeb 09, 2020 / 08:13 pm

Shishir Sharan Rahi

अब कोलकाता में नो प्लास्टिक, जानें कैसे?

अब कोलकाता में नो प्लास्टिक, जानें कैसे?

कोलकाता. सिटी ऑफ ज्वॉय को हमेशा के लिए प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान महानगरवासियों ने रविवार को किया। मौका था राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान का। राजस्थान पत्रिक ा व कोलकाता की प्रमुख एनजीओ कन्सर्न फॉर कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में लेक मार्केट में रविवार सुबह प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान में काफी संख्या में महानगरवासियों ने शिरकत की। सहयोगी संस्था व कपड़े बैग्स के प्रायोजक ग्रीनटेक एन्वायरन मैनेजमेंट प्रा.लि. कंपनी थी। कार्यक्रम को एलायंस क्लब ऑफ संस्कार का भी समर्थन मिला, जिसके तहत लेक मार्केट में क्लॉथ बैग वितरित किए गए। इस अभियान ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों सहित आम जनता का व्यापक ध्यान आकर्षित किया और वे कॉटन कैरी बैग प्राप्त करने के लिए उमंग-उत्साह से आगे आए। प्लास्टिक के खिलाफ जारी मुहिम की सफलता का अंदाजा इसी से है कि महज 2 घंटे के अंतराल में २.५ से ३ हजार बैग हाथों हाथ वितरित हुए और बैग्स कम पड़ गए। बतौर सम्मानित अतिथि ग्रीनटेक एन्वायरन मैनेजमेंट प्रा.लि. कंपनी के सीएमडी रमाकांत बर्मन और राजस्थान पत्रिका कोलकाता संस्करण के स्थानीय संपादक राजेन्द्र शेखर व्यास अपनी टीम के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे। कन्सर्न फॉर कोलकाता के अध्यक्ष केएस अधिकारी ने स्वागत करते हुए सार्वजनिक रूप से इस अभियान का समर्थन करने के लिए आमंत्रित किया। प्रोग्राम कमेटी चेयरमैन एडवोकेट नारायण जैन ने कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। एलायंस क्लब ऑफ संस्कार की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गोपालकृष्णन, गोविंद सिंघानिया, स्थानीय पार्षद सुब्रत घोष, अरुंधति मुखर्जी, प्रसिद्ध सिंगर सुमित रॉय सहित इलाके के कई गणमान्य लोगों ने अभियान के प्रति समर्थन जताया। समारोह में दीपक जैन, पवन पहाडिय़ा (पूर्व अध्यक्ष), सचिव अशोक पुरोहित प्रो. प्रद्योत बनर्जी, इंद्राणी नेताम, मंजू पोद्दार, विनीता बर्मन, आईपी गोयनका, रमेश सेठ, प्रवीण जैन, जगत बैद, दीपक जैन आदि सक्रिय रहे।
प्लास्टिक का बहिष्कार आवश्यक
नारायण जैन ने बताया कि वर्ष 2018 के दौरान कन्सर्न फॉर कोलकाता की ओर से शुरू यह अभियान हर पखवाड़े जारी रखा जाएगा। समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान पत्रिका कोलकाता संस्करण के स्थानीय संपादक राजेन्द्र शेखर व्यास ने कहा कि मानव जीवन को गतिमान व स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्लास्टिक का बहिष्कार करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पत्रिका के अभियान को सफल बनाने का आह्वान कर कहा कि इस महानगर में कहीं भी प्लास्टिक नजर नहीं आना चाहिए।

अब कोलकाता में नो प्लास्टिक, जानें कैसे?
पत्रिका के अभियान के मुरीद हुए भाजपा पार्षद शिबू दा
वार्ड ८७ के भाजपा पार्षद सुब्रत घोष उर्फ शिबू दा पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के मुरीद हो गए। शिबू दा ने पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान की जमकर तारीफ करते हुए स्थानीय निवासियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गणवेश के तहत मात्र खाकी हाफ पैंट पहनकर उन्होंने भाग लिया, जिससे वे अंत तक समारोह में आकर्षण का केंद्र बने रहे। शिबू दा ने पत्रिका संवाददाता से खास बातचीत में कहा कि वे अपने व पार्टी स्तर पर हरसंभव स्वर्णिम भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
सिंगर सुमित रॉय ने गीतों से बांधा समां
प्रसिद्ध सिंगर सुमित रॉय ने पत्रिका के अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कुछ नगमे सुनाकर समां बांध दिया। रॉय ने बताया कि कोलकाता पर उन्होंने करीब 40 से ज्यादा गीत गाए हैं। रॉय बांग्ला के साथ अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी, फ्रेंच, जापानी, इटालियन आदि भाषाओं में भी गीत गा चुके हैं।

Home / Kolkata / अब कोलकाता में नो प्लास्टिक, जानें कैसे?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो