scriptदीघा के समुद्र में मिला विरल प्रजाति का ऑक्टोपस | Octopus of rare species found in the sea of Digha | Patrika News
कोलकाता

दीघा के समुद्र में मिला विरल प्रजाति का ऑक्टोपस

– यह ऑक्टोपस लगभग 1 मीटर लम्बा बताया गया।

कोलकाताFeb 03, 2019 / 05:08 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

दीघा के समुद्र में मिला विरल प्रजाति का ऑक्टोपस

दीघा . दीघा के समुद्र से अक्सर ही विशाल आकार की मछलियां मिलती हैं। इस बार समुद्र किनारे विशाल आकार का ऑक्टोपस दिखाई पड़ा। लोगों में उसे देखने को उत्सुकता दिखी। शुक्रवार की सुबह पयर्टकों को ऑक्टोपस दिखा। मौके पर पर्यावरण विशेषज्ञ सत्यव्रत दास पहुंचे। उन्होंने एक्यूरियम प्रबंधन को बुलाया। यह ऑक्टोपस लगभग 1 मीटर लम्बा बताया गया। उन्होंने बताया कि करीब 200 प्रकार के ऑक्टोपस पाए जाते हैं।

ब्रिगेड रैली कल: वाममोर्चा ने निकाली रैली

बैरकपुर . वामफ्रंट की ओर से 3 फरवरी को ब्रिगेड सभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एक महारैली निकाली गई। यह महारैली श्यामनगर से बैरकपुर स्टेशन तक निकली। इसमें वामनेताओं के साथ ही समर्थकों की भीड़ नजर आई। मौके पर पूर्व सांसद तडि़त बरण तोपदार, गार्गी चटर्जी, बैरकपुर इलाके के वामफ्रंट नेता शामिल हुए। नेताओं ने सभी से ब्रिगेड सभा की सफलता के लिए सभी से भाग लेने का आह्वान किया। मालूम हो कि 3 फरवरी को वामफ्रंट की ओर से ब्रिगड सभा का आयोजन किया गया है।

Home / Kolkata / दीघा के समुद्र में मिला विरल प्रजाति का ऑक्टोपस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो