scriptपंचायत चुनाव: फायरिंग-बमबाजी, कई लोग घायल | Panchayat elections | Patrika News
कोलकाता

पंचायत चुनाव: फायरिंग-बमबाजी, कई लोग घायल

पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर उत्तर २४ परगना जिले के देगंगा इलाके में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच जोरदार बमबाजी और फायरिंग

कोलकाताMar 19, 2018 / 05:52 am

शंकर शर्मा

Panchayat elections

कोलकाता. पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर उत्तर २४ परगना जिले के देगंगा इलाके में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच जोरदार बमबाजी और फायरिंग हुई। बमों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। हरपुर गांव में शनिवार रात से शुरू होकर रविवार सुबह तक चली भिण्ड़ंत में तीन लोग बुरी तरह से घायल है।


एक को गोली लगी है और दो बम के छर्रे से घायल हैं। तीनों को इलाज के लिए पास के विश्वनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मारपीट की घटना में और कई जने घायल हैं। भिड़ंत के दौरान कुछ घरों में तोडफ़ोड़ व लूटपाट भी की गई। शनिवार को घटनास्थल से ८-१० बम बरामद किए गए। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एवं रैफ के जवानों की तैनाती की गई है।


आला पुलिस अधिकारी भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना थी। कुछ लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने में रोक कर रखी थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर वर्तमान पंचायत सदस्य एवं एक स्थानीय तृणमूल नेता के बीच पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा था।

शनिवार रात एक गुट के कुछ लोग दूसरे गुट के एक व्यक्ति पर हमला कर दिए। उसे बेरहमी से मारे-पीटे। यह खबर मिलते ही दूसरे गुट के लोग भडक़ उठे। फिर दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों को लोग बमबाजी और फायरिंग करने लगे। रात में देगंगा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाई। रविवार सुबह रैफ के जवानों को उतारा गया।

रैफ के जवानों ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मारपीट की घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। स्थिति तनावपूर्ण है। जिला तृणमूल कांग्रेस के नेता इस मामले में फिलहाल चुप्पी साध रखे हैं।

Home / Kolkata / पंचायत चुनाव: फायरिंग-बमबाजी, कई लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो