scriptमस्त मां-पिता समुद्र में नहाते रहे, किनारे से बच्चा हुआ लापता, फिर मिली लाश | parents bathed in the sea, child disappeared from shore, body found ag | Patrika News
कोलकाता

मस्त मां-पिता समुद्र में नहाते रहे, किनारे से बच्चा हुआ लापता, फिर मिली लाश

एक बार भी बच्चे की ओर नहीं देखा। जब वे लोग लौटे तो देखा कि बच्चे का कही पता नहीं चला।

कोलकाताSep 16, 2019 / 02:08 pm

Vanita Jharkhandi

मस्त मां-पिता समुद्र में नहाते रहे, किनारे से बच्चा हुआ लापता, फिर मिली लाश

मस्त मां-पिता समुद्र में नहाते रहे, किनारे से बच्चा हुआ लापता, फिर मिली लाश

 

दीघा . दीघा के समुद्र में नहाने में माता-पिता व्यस्त रहे वहीं किनारे पर बैठा 7 साल का बच्चा गायब हो गया। 24 गंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव दीघा के समुद्र से बरामद हुआ। मृतक बच्चे की उम्र 7 साल व नाम अबीर है। सूत्रों के अनुसार हुगली के जंगीपाड़ा निवासी रंजीत धारा और पूर्णिमा धारा 55 लोगों के ग्रुप के साथ दीघा घूमने आए थे। शनिवार को दम्पती बच्चे को समुद्र के किनारे बैठा कर नहाने उतरे थे। अबीर समुद्र के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आधे घंटे दम्पती समुद्र में नहाने में ही मस्त रहे। उन्होंने एक बार भी बच्चे की ओर नहीं देखा। जब वे लोग लौटे तो देखा कि बच्चे का कही पता नहीं चला। थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद से ही उसकी तलाश में सभी जुट गए। पुलिस का अनुमान था कि माता-पिता को नहाते देख बच्चा भी पानी की ओर ही गया होगा। ऐसे में 24 घंटे की तलाश के बाद आबीर का शव बरामद हुआ। इसके बाद सभी शोक में डूब गए।

Home / Kolkata / मस्त मां-पिता समुद्र में नहाते रहे, किनारे से बच्चा हुआ लापता, फिर मिली लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो