scriptIllegal Dance Bars : कोलकाता में पनप रहे अवैध डांस बार पर पुलिस का छापा | Police raids on illegal dance bars flourishing in Kolkata | Patrika News

Illegal Dance Bars : कोलकाता में पनप रहे अवैध डांस बार पर पुलिस का छापा

locationकोलकाताPublished: Oct 13, 2019 06:55:36 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

– नाइट क्लब में देर रात चल रहा था नाच-गाना, 7 जने गिरफ्तार

Illegal Dance Bars : अवैध डांस बार पर छापे, सात गिरफ्तार

file photo

कोलकाता(Kolkata)

महानगर के बाहरी इलाकों में पनप रहे अवैध डांस बार व नाइट क्लब पर पुलिस की नजर है। शनिवार देर रात कोलकाता पुलिस की डीडी विभाग ने ऐसे नाइट क्लबों पर छापेमारी कर मौके से 7 जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में क्लब के मैनेजर और ग्राहक हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। एंटी राउडी स्क्वॉड (एआरएस) की टीम सफेद पोशाक में शनिवार रात 12.30 बजे ग्राहक बनकर क्लबों में घुसे और वहां से गिरफ्तारियां की।
मिली जानकारी के मुताबिक इस्टर्न मेट्रोपोलिटन (बाइपास) इलाके के ३ और मध्य कोलकाता के २ नाइट क्लबों में छापेमारी की गई। यहां पर बिना अनुमति के नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था।
यहां हुई छापेमारी

संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) मुरलीधर शर्मा के मुताबिक एआरएस की टीम ने स्वस्तिक बार (न्यू मार्केट थाना), गुरु बार (आनंदपुर थाना) और लरिका बार (प्रगति मैदान थाना) में छापेमारी कर वहां से ७ जनों को गिरफ्तार किया है। इसमें २ ग्राहक और ५ जने क्लब के सदस्य हैं। ग्राहक देर रात क्लब में क्या करने आए थे। इसकी जांच की जा रही है। वहीं क्लब के मैनेजर के खिलाफ विभिन्न भादवि की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पांच साल में बढ़ी संख्या

मालूम हो कि महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने में अवैध डांस बार बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। खुद पुलिस के आलाधिकारी भी इससे इनकार नहीं कर रहे हैं कि कोलकाता के बाहरी इलाकों में बार की आड़ में अवैध डांस बार पनप रहें हैं। बागुईआटी, बाइपास व दक्षिण कोलकाता में पिछले पांच सालों में इसकी संख्या बढ़ी है। अवैध डांस बार भू-माफिया और प्रमोटरों की सांठगांठ से चलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो