scriptभाजपा की रैली को पुलिस ने रोका, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई | Police rally prevented BJP rally, scuffle in both sides. | Patrika News
कोलकाता

भाजपा की रैली को पुलिस ने रोका, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई

उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह में पार्टी समर्थक की पत्नी से गैंगरेप के विरोध में प्रदेश भाजपा की ओर से सोमवार को दक्षिण कोलकाता में प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने उन्हें हाजरा मोड़ पर रोक लिया। जहां दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई।

कोलकाताJan 08, 2019 / 02:04 pm

Jyoti Dubey

 Kolkata, West Bengal, India

भाजपा की रैली को पुलिस ने रोका, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई

– बीजेपी महिला मोर्चा नेत्री लॉकेट चटर्जी सह कई भाजपा समर्थक गिरफ्तार

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह में पार्टी समर्थक की पत्नी से गैंगरेप के विरोध में प्रदेश भाजपा की ओर से सोमवार को दक्षिण कोलकाता में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पास तक जाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें हाजरा मोड़ पर रोक लिया। जहां दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। आधे घंटे तक दोनो पक्ष अड़े रहे। इलाके की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

भाजपा ने तीन सौ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दावा किया है। वहीं पुलिस ने महिला मोर्चा नेत्री लॉकेट चटर्जी सह 58 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है। जिनमें 24 महिलाएं शामिल थीं। सभी को शाम तक जेल से रिहा कर दिया गया।
रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल थे। इससे पहले भाजपा समर्थकों ने भवानीपुर इलाके से एक विशाल मोमबत्ती रैली निकाली। पुलिस ने हाजरा मोड पर नाकेबंदी कर रखी थी। भाजपा नेता सायंतन बसु ने कहा कि रैली के लिए पुलिस से अनुमति ली हुई थी बावजूद उसके हमें रोका गया।

– मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खड़दह के पातुलिया इलाके में गत गुरुवार को 40 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। शुक्रवार को महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी आशीष विश्वास(बाबु) को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Kolkata / भाजपा की रैली को पुलिस ने रोका, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो