scriptहाय रे राजनीति: इस तस्वीर की हकीकत जान दंग रह जाएंगे आप… | Politics: You will be stunned having know the reality of this Photo... | Patrika News
कोलकाता

हाय रे राजनीति: इस तस्वीर की हकीकत जान दंग रह जाएंगे आप…

कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने के लिए बूथों पर झगड़ रहे थे, मारपीट कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ दोनों दल के नेता गले मिल रहे थे…

कोलकाताApr 29, 2019 / 10:29 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal

हाय रे राजनीति: इस तस्वीर की हकीकत जान दंग रह जाएंगे आप…

कोलकाता

किसी ने सही कहा है राजनीति में कोई किसी का स्थाई दुश्मन या दोस्त नहीं होता। पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दिन अर्थात सोमवार इसी तरह की एक घटना दिखी। राजनीतिक बर्चस्व की लड़ाई में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने के लिए बूथों पर झगड़ रहे थे, मारपीट कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ दोनों दल के नेता गले मिल रहे थे। घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की है। एक तरफ जगह-जगह पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ जादवपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अनुपम हाजरा और तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष अणुब्रत मंडल राजनीतिक दुश्मनी भुला कर एक-दूसरे से गले मिल रहे थे। मीडिया में यह तस्वीर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जंगल की आग की तरह फैल गई। भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन बीरभूम जिले भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीति के जानकरों को अनुपम हाजरा की यह सफाई पच नहीं रही है।
अनुपम हाजरा पिछले लोकसभा चुनाव में बीरभूम जिले बोलपुर संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। अणुब्रत मंडल से उनकी अच्छी बनती थी। दोनों में चाचा-भतीजा का रिश्ता था। चुनाव से कुछ महीने पहले अनुमप हाजरा को तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद अनुपम हाजरा पाला बदल कर भाजपा के टिकट पर जादवपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वे बीरभूम संसदीय क्षेत्र के मतदाता हैं। सोमवार को मतदान करने बीरभूम गए थे। मतदान के बाद अनुपम हाजरा अणुब्रत मंडल के घर पहुंचे। उनसे मुलाकात की, आशिर्वाद लिया और गले मिले।
भाजपा के खिलाफ अक्सर भडक़ाऊ बयान देने वाले अणुब्रत मंडल को निर्वाचन आयोग ने डिप्टी मजिस्ट्रेट की निगरानी में 36 घंटे तक के लिए नजरबंद कर रखा है। अणुब्रत मंडल के घर के बाहर मीडिया का हुजूम लगा हुआ था। मीडियाकर्मियों ने अनुपम हाजरा के गले मिलने की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के मेल की यह खबर काफी देर तक पश्चिम बंगाल की मीडिया सुर्खियां बनी रही।

Home / Kolkata / हाय रे राजनीति: इस तस्वीर की हकीकत जान दंग रह जाएंगे आप…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो