scriptफंदे से लटका मिला प्रमोटर का शव | promoters hanging daed body found | Patrika News
कोलकाता

फंदे से लटका मिला प्रमोटर का शव

दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के बाकराहाट इलाके में शनिवार की सुबह एक प्रमोटर का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक का नाम सुजीत मंडल (42) है। पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

कोलकाताDec 16, 2018 / 05:13 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, West Bengal, India

फंदे से लटका मिला प्रमोटर का शव

– कर्ज के दबाव से था मानसिक तनाव में

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के बाकराहाट इलाके में शनिवार की सुबह एक प्रमोटर का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक का नाम सुजीत मंडल (42) है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसके शव को इलाके के एक बगीचे में पेड़ से लटका देखा। मृतक के परिजनों के अनुसार सुजीत पिछले कई महीनों से अपने व्यवसाय को लेकर मानसिक तनाव में था। उनके अनुसार कुछ सालों पहले उसने प्रमोटिंग का व्यव्साय शुरू किया था। बाजार से उधारी लेकर उसने कई मकान भी बनवाए थे, मगर उसके ग्राहकों ने उसे धोखा दे दिया था। एक ओर लाखों रुपए उसके ग्राहकों के पास फंसे हुए थे तो कई लाख रुपए उसके सर पर उधार थे। आए दिन श्रमिकों और व्यवसाइयों की तरफ से रुपए चुकाने का उस पर दवाब दिया जा रहा था। फोन पर धमकियां भी मिल रही थी। इन सबके दबाव में आकर वह काफी परेशान रहने लगा था। उनके अनुसार शनिवार की सुबह वह रोजाना की तरह चाय पीने और टहलने घर से बाहर गया हुआ था। कुछ घंटों बाद अचानक स्थानीय लोगों ने बताया कि उसका शव बगीचे में फंदे पर लटका हुआ पाया गया है। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Home / Kolkata / फंदे से लटका मिला प्रमोटर का शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो