scriptतपसिया में बकाएदारों की सम्पत्ति पर निगम का नोटिस | Raid in topsia by KMC | Patrika News
कोलकाता

तपसिया में बकाएदारों की सम्पत्ति पर निगम का नोटिस

– कोलकाता नगर निगम ने संपत्ति कर बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को निगम के अधिकारियों ने तपसिया के 72/11 और 83/2/1 स्थित दो इमारतों में कर वसूली का नोटिस चिपकाया है।

कोलकाताNov 13, 2018 / 06:44 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

तपसिया में बकाएदारों की सम्पत्ति पर निगम का नोटिस

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम ने संपत्ति कर बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को निगम के अधिकारियों ने तपसिया के 72/11 और 83/2/1 स्थित दो इमारतों में कर वसूली की नोटिस चस्पा की। जिसमें लिखा गया है कि समय रहते अगर बकाए का भुगतान नहीं किया गया तो निगम सम्पत्ति जब्त कर लेगा। निगम सूत्रों के अनुसार दोनों इमारतों के मालिक लंबे समय से संपत्ति कर का भुगतान नहीं कर रहे थे। कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद जब मकान मालिकों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो निगम को मजबूर होकर नोटिस चस्पा करना पड़ा। निगम के मुताबिक तपसिया के 72/11 स्थित इमारत पर संपत्ति कर का 72 लाख रुपए बकाया था। सोमवार को निगम की टीम के पहुंचने के बाद मकान मालिक ने आधा कर तो चुका दिया। निगम की टीम ने बाकी की रकम 20 नवंबर तक जमा करने का निर्देश दिया है। वहीं तपसिया के 83/2/1 स्थित इमारत के 3 मालिकों के हिस्से ताला बंद पाए गए। निगम कर्मियों ने उन बंद हिस्सों को सील कर दिया। साथ ही वहां मालिकों को जल्द से जल्द से निगम में उपस्थित होकर कर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। ।
—————–
– कर वसूलने के लिए बनाई गई विशेष कमेटी


लंबे समय से संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाने के लिए निगम आयुक्त खलील अहमद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसकी बैठक में निगम आयुक्त ने एेसे संपत्ति मालिकों की सूची बनाने के निर्देश दिए थे जिन्होंने पांच सालों से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है अथवा जिनका कर 5 लाख रुपये से ज्यादा बकाया रह गया है। सूची तैयार किए जाने के बाद विभागीय अधिकारी व कर्मचारी बकाएदरों के पास जा-जाकर उन्हें आखिरि वार्निंग दे रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को तपसिया में छापेमारी की गई। निगम के एक अधिकारी के अनुसार आगामी बुधवार को भी निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाको में बकाएदारों के घरों पर छापेमारी की जाएगी।

Home / Kolkata / तपसिया में बकाएदारों की सम्पत्ति पर निगम का नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो