scriptरैपर बादशाह के हिट गेंदा फूल पर क्यों हुई कंट्रोवर्सीं | Rapper BadShah Genda Phool Controversy Bengal connection | Patrika News
कोलकाता

रैपर बादशाह के हिट गेंदा फूल पर क्यों हुई कंट्रोवर्सीं

रैपर बादशाह ( Rapper Badshah ) के 26 मार्च को जारी गए सिंगल गेंदा फूल इस समय संगीत प्रेमियों के बीच विश्व भर में सनसनी बना हुआ है। लेकिन गीत के लेखक को लेकर विवाद भी पैदा हो गया है। जिसे लेकर बादशाह को सफाई भी देनी पड़ी है।

कोलकाताApr 03, 2020 / 12:39 pm

Paritosh Dube

रैपर बादशाह के हिट गेंदा फूल पर क्यों हुई कंट्रोवर्सीं

रैपर बादशाह के हिट गेंदा फूल पर क्यों हुई कंट्रोवर्सीं

कोलकाता. रैपर बादशाह के नए हिट गेंदा फूल को लेकर विवाद हो गया है। जिसपर सफाई देने के लिए खुद बादशाह को आगे आना पड़ा है। मामला गीत में बांग्ला लोक गीत की कुछ पंक्तियों को लेकर है। जो बीरभूम के बाउल गायक रतन कहार ने सन १९७२ में लिख ी थी। बड़ो लोकेर बेटी लो शीर्षक गीत उसके बाद भी कई बार अलग अलग तरीकों से बांग्ला संगीत में पेश किया जाता रहा है। अब जब देश के जाने माने रैपर बादशाह ने गीत की पंक्तियां अपने गीत गेंदा फूल में इस्तेमाल की हैं तो उनपर गीतकार का नाम उल्लेखित नहीं करने का आरोप लग रहा है।
गेंदा फूल का म्यूजिक वीडियो जारी होने के बाद से अब तक कुछ दिनों में करोड़ों लोग उसे ऑनलाइन देख चुके हैं। वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन साड़ी में बादशाह के साथ दिखती हैं।
बीरभूम के सिउड़ी में मुफलिसी के दिन गुजार रहे गीत के रचयिता 80 वर्षीय रतन कहार के मुताबिक इससे पहले भी कई कलाकारों ने उनकी अनुमति लेकर गीत गाए हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हो रही है कि बादशाह जैसे अंतरराष्ट्रीय गायक ने उनके गीत का इस्तेमाल किया है, लेकिन उन्हें गीतकार का के्रडिट दिया जाना चाहिए था। वे इस बात से खुश हैं कि उनका लिखा गीत आज पूरे विश्व में पसंद किया जा रहा है। पहले यह गीत सिर्फ बंगाल में ही पसंद किया जाता था।

https://twitter.com/Its_Badshah/status/1245014731552772097?ref_src=twsrc%5Etfw
प्लेगरिज्म के आरोपों के बीच रैपर बादशाह ने ट्वीट कर विवाद खत्म करने और गीतकार रतन कहार की मदद करने की बात भी कही है। बादशाह ने ट्वीट में कहा है कि लॉकडाउन के कारण वे गीतकार रतन कहार की मदद नहीं कर पा रहे हैं।

Home / Kolkata / रैपर बादशाह के हिट गेंदा फूल पर क्यों हुई कंट्रोवर्सीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो