scriptगंगेज गार्डन के निवासियों ने लिया संकल्प | Residents of Ganges Gardens have taken the resolution | Patrika News
कोलकाता

गंगेज गार्डन के निवासियों ने लिया संकल्प

गंगेज गार्डन के निवासियों ने लिया संकल्प
लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे बढ़- चढक़र

कोलकाताApr 28, 2019 / 11:22 pm

Nirmal Mishra

kolkata

गंगेज गार्डन के निवासियों ने लिया संकल्प

गंगेज गार्डन के निवासियों ने लिया संकल्प

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे बढ़- चढक़र

– पत्रिका का जागो जनमत अभियान

हावड़ा
हावड़ा गंगेज गार्डन में प्रवासी राजस्थानियों के बीच राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत अभियान चलाया गया। अभियान में शामिल होने वालों ने संकल्प लिया कि लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे। मतदान करेंगे। पड़ोसियों से भी मतदान करने का आह्वान करेंगे। लोकतंत्र में हमारी हिस्सेदारी हम सबकी जिम्मेवारी की बात का प्रचार करेंगे। वे अपने परिवार को साथ लेकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी हिस्सेदारी पूरी जिम्मेवारी के साथ निभाएंगे। हावड़ा सदर संसदीय सीट पर ६ मई को मतदान होना है। गंगेज गार्डन आवासीय इकाई में २०९० मतदाता हैं।
गंगेज गार्डन अपार्टमेंट आेनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सुलतानिया ने कहा कि सभी को अपने-अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। एक मत से भी जीत हार का फैसला होता है। इस बात का हम सबको ख्याल रखना चाहिए। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।
संजय टिबड़ेवाल ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेते हुए सबको मतदान करना चाहिए।

अरविंद तिवारी बाबा ने कहा कि यही एक रास्ता है जब आप किसी भी प्रत्याशी को निष्पक्ष व भयमुक्त तरीके से अपना मत दे सकते हैं।
मनोज पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जब सभी लोग हिस्सा लेते हुए अपना मत देंगे तो आपके मन में खुशी होगी। कतार भले ही लम्बी हो पर हौसला बुलंद होना चाहिए।
इन्द्रसेन जिंदल ने कहा कि मतदान निडरता के साथ करना चाहिए।

कृष्ण गोपाल खेतान ने कहा कि मतदान का मतलब है सीधे तौर पर लोकतंत्र में आपकी हिस्सेदारी।

शंकर लाल तोदी ने मतदान के महत्व को रेखांकित किया। एमपी सांगनेरिया ने कहा १८ साल पूरा होने के बाद ही यह अधिकार मिल जाता है। इस का प्रयोग हमें प्रत्येक लोकतंत्र के महापर्व में करना चहिए। मनोज वोहरा ने कहा कि मतदान करना हम सब की सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। योगेन्द्र यादव ने लोकतंत्र में हिस्सेदारी का सबसे बड़ा मार्ग मतदान को बताया।

Home / Kolkata / गंगेज गार्डन के निवासियों ने लिया संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो