scriptन्यूटाउन की खाल में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद, बच्चे का कोई पता नहीं | Rotten body of a woman found in Newtown skins, no address of child | Patrika News
कोलकाता

न्यूटाउन की खाल में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद, बच्चे का कोई पता नहीं

न्यूटाउन की खाल में एक महिला का सड़ा-गाल हुआ शव बरामद हुआ। उसके बच्चे का कोई पता नहीं चला। काकभोर आवासन से अपने 2 साल के बच्चे के साथ घर से निकली थी। दो दिन बाद पुलिस ने खाल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

कोलकाताMay 07, 2021 / 07:47 pm

Vanita Jharkhandi

न्यूटाउन की खाल में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद, बच्चे का कोई पता नहीं

न्यूटाउन की खाल में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद, बच्चे का कोई पता नहीं


न्यूटाउन
न्यूटाउन की खाल में एक महिला का सड़ा-गाल हुआ शव बरामद हुआ। उसके बच्चे का कोई पता नहीं चला। काकभोर आवासन से अपने 2 साल के बच्चे के साथ घर से निकली थी। दो दिन बाद पुलिस ने खाल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। बच्चा अभी तक कोई पता नहीं मिला है। घटना न्यूटाउन का जातरागाची इलाका की है। सूत्रों के अनुसार महिला का शव गुरुवार को जगतपुर इलाके से खाल में तैरता हुआ मिला था जो न्यूटाउन के जातरागाछी इलाके में अटक गया था। नहर की सफाई करते समय सबसे पहले नगरपालिका के सफाईकर्मियों ने शव को देखा। खबर न्यूटाउन पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने आकर शव को बरामद किया और शव परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच का अनुमान है कि महिला की मौत तीन या चार दिन पहले हुई थी। लेकिन तब भी उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
शाम को पता चला कि मृत महिला का नाम आरती कुमार था। वह अपने पति और दो साल के बेटे के साथ न्यूटाउन के चंदबरिया इलाके में एक निवास में रहती थी। पति का नाम राकेश कुमार है। आरती मंगलवार को अपने बेटे के साथ निवास से निकली थी। उस तस्वीर को आवास के सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया था। पर वह वापस नहीं लौटी। राकेशने बुधवार को न्यूटाउन पुलिस स्टेशन में एक लापता डायरी दर्ज की। लापता होने के दो दिन बाद गृहिणी का शव बरामद किया गया था। लेकिन बच्चा कहां गया? पुलिस शुक्रवार की सुबह से खाल में गोताखोरों से तलाश करवाई पर बच्चे का पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने फिर शिकायत की कि किसी ने बच्चे को महिला से छिन्न कर महिला को मारकर खाल में फेंक दिया हो। पुलिस जांच कर रही है।

Home / Kolkata / न्यूटाउन की खाल में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद, बच्चे का कोई पता नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो