scriptWest Bengal: मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता की पत्नी और बेटे समेत हत्या | RSS supporter killed with wife and son in Murshidabad | Patrika News
कोलकाता

West Bengal: मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता की पत्नी और बेटे समेत हत्या

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर आरएसएस कार्यकर्ता प्रकाश पाल (40), उनकी गर्भवती पत्नी बिउटी(40) और बेटे अंगन(5) की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

कोलकाताOct 10, 2019 / 03:31 pm

Prabhat Kumar Gupta

West Bengal: मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता की पत्नी और बेटे समेत हत्या

West Bengal: मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता की पत्नी और बेटे समेत हत्या

– विरोध में भाजपा और आरएसएस का सड़कों पर उतरने की घोषणा

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर आरएसएस कार्यकर्ता प्रकाश पाल (40), उनकी गर्भवती पत्नी बिउटी(40) और बेटे अंगन(5) की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सदरघाट के निकट नींबूबागान इलाके में दोपहर 12 बजे रक्तरंजित हालत में शव बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि अज्ञात लोगों ने हसुआ से शिक्षक परिवार की हत्या की है। घर के भीतर लूटपाट की कोशिश की गई। आलमारी खोल कुछ तलाशने का प्रयास भी किया गया है। हत्या के पीछे के कारणों को लेकर तलाशने में पुलिस को अभी भी सफलता नहीं मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद दूधवाला राजीव दास मृत शिक्षक के घर पर आया। उसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
राजीव ने पुलिस को बताया कि शिक्षक के घर के दरवाजे को धक्का देते ही खुल गया। उसने देखा कि अलग-अलग कमरे में तीनों के शव खून से सने हालत में पड़े थे। उसके अनुसार कातिल तब भी उस कमरे में ही था। उसकी आवाज सुनने के बाद वह भाग निकला। राजीव ने उसे पकड़ने का प्रयास किया पर विफल रहा। उसकी आवाज सुन आसपड़ोस के लोग जुट गए। राजीव ने पुलिस को बताया कि कातिल काला पैंट और काला गंजी पहन रखा था। मुर्शिदाबाद जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश पॉल एक स्कूल में 20 साल से शिक्षक थे। वे गर्भवती पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ जियागंज इलाके में रहते थे। बुधवार रात तीनों की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई।
भाजपा ने साधा निशानाः
मामले में भाजपा ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम ममता बनर्जी से सवाल किया कि दीदी आपके राज्य में ये क्या हो रहा है? घटना के विरोध में भाजपा और आरएसएस ने ममता सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरने की घोषणा की है। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हत्याकांड पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
भाजपा नेता विजयवर्गीय ने गुरुवार को ट्वीट पर लिखा कि इससे अधिक जघन्यता और क्या हो सकती है ? जहां आम आदमी की जान सुरक्षित न हो, उस राज्य की कानून-व्यवस्था को अच्छा कैसे माना जाए? ये क्या हो रहा है दीदी आपके राज में?”

Home / Kolkata / West Bengal: मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता की पत्नी और बेटे समेत हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो