scriptबुलबुल प्रभावित इलाके में सेवाकार्य कर रहे भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी | Saints of Bharat Sevashram Sangh working in Bulbul affected area | Patrika News
कोलकाता

बुलबुल प्रभावित इलाके में सेवाकार्य कर रहे भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी

– भोजन, दवा, चिकित्सा करवाई जा रही मुहैया

कोलकाताNov 12, 2019 / 03:58 pm

Vanita Jharkhandi

बुलबुल प्रभावित इलाके में सेवाकार्य कर रहे भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी

बुलबुल प्रभावित इलाके में सेवाकार्य कर रहे भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी

– बुलबुल तूफान से प्रभावित दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों में भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी राहत कार्य करने में जुटे हैं। संन्यासी भोजन के साथ ही चिकित्सा लेकर राहत शिविर में पहुंचा रहे हैं। काकद्वीप, पाथरप्रतिमा, गोसावा, नामखाना, मईपीठ, ब्रजबल्लभपुर आदि स्थानों पर राहत पहुंचाई जा रही है।

कोलकाता . बुलबुल तूफान से प्रभावित दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों में भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी राहत कार्य करने में जुटे हैं। खाना, तिरपाल से लेकर दवा और चिकित्सा सभी कुछ मुहैया करवा रही है। सूत्रों के अनुसार बुलबुल के आने के साथ ही काकद्वीप के संन्यासी राहत कार्य कर रहे थे। लोगों को सूखी खाद्य सामग्री के साथ भोजन वितरित किया जा रहा है। भोजन खत्म हो जाने के बाद सोमवार सुबह से ही संघ के संन्यासी भोजन के साथ ही चिकित्सा लेकर राहत शिविर में पहुंचा रहे हैं। काकद्वीप, पाथरप्रतिमा, गोसावा, नामखाना, मईपीठ, ब्रजबल्लभपुर आदि स्थानों पर राहत पहुंचाई जा रही है।

Home / Kolkata / बुलबुल प्रभावित इलाके में सेवाकार्य कर रहे भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो