scriptपुरुलिया में कश्मीर की तरह शिकारा का लुत्फ | Shikara service in purulia Like a Kashmir | Patrika News
कोलकाता

पुरुलिया में कश्मीर की तरह शिकारा का लुत्फ

– साहेब बांध झील में शुरू हुई

कोलकाताSep 23, 2018 / 10:57 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal

पुरुलिया में कश्मीर की तरह शिकारा का लुत्फ


जंगलमहल विकास मंत्री शांतिराम महतो ने उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि पुरुलिया नगरपालिका की इस योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कोलकाता

कश्मीर की डल झील के तरह पानी पर तैरता बाजार के बाद अब बंगाल में शिकारा का भी मजा उठाया जा सकता है। पुरुलिया नगरपालिका ने साहेब बांध तालाब शिकारा सेवा शुरू की है। इसके लिए कश्मीर से नाविक बुलाए गए हैं। कश्मीर कीडल झील में चलने वाले शिकारे की तरह यहां के भी शिकारे तैयार किए गए हैं।
कश्मीर के ही अंदाज में शिकारे का नाम गुल-गुलशन-गुलफाम रखा गया है। ११ सितम्बर से साहेब बांध में शिकारा सेवा शुरू है। जंगलमहल विकास मंत्री शांतिराम महतो ने उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि पुरुलिया नगरपालिका की इस योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

किराया महज 60 रुपए
साहेब बांध में शिकारा की सैर के लिए आपको 500-1000 रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे। पुरुलिया नगरपालिका ने शिकार की सैर का किराया महज 60 रुपए प्रति व्यक्ति रखा है। जंगलमहल विकास मंत्री शांतिराम महतो ने कहा कि इलाके के लोगों की औसत आय को ध्यान में रखते हुए किराया कम रखा गया है ताकि सब कोई लुत्फ उठा सकें।

यूं दिमाग में आई योजना
पुरुलिया नगरपालिका के चेयरमैन शमीम दाद खान कुछ महीना पहले कश्मीर गए थे। वहां शिकार का सैर उन्हें भा गया। वहीं उन्होंने साहेब बांध में कश्मीर की तरह शिकारा सेवा शुरू करने की योजना बनाई। कश्मीर से लौटने के बाद योजना पर काम शुरू कर दिया। अंतत: 11 सितम्बर से साहेब बांध में शिकारा सेवा शुरू हो गई।
—-
कोलकाता का पानी पर तैरता बाजार
इससे पहले कोलकाता नगर निगम ने पाटुली इलाके में पानी पर तैरता बाजार विकसित किया था। 10 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए बाजार में कुल 114 दुकानें हैं। 500 मीटर लम्बा और लगभग 60 मीटर चौड़ जल क्षेत्र पर बसे इस बाजार की दुकाने पर जाने के लिए झील पर वॉक-वे बनाया गया है।

Home / Kolkata / पुरुलिया में कश्मीर की तरह शिकारा का लुत्फ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो