scriptचंदननगर में रंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या | shoot a youth in chandanager | Patrika News
कोलकाता

चंदननगर में रंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

चंदननगर में रंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या
वह पेशे से रंग मिस्त्री है।

कोलकाताDec 20, 2018 / 11:00 pm

Nirmal Mishra

kolkata

चंदननगर में रंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

चंदननगर में रंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

हुगली
भद्रेश्वर थाना इलाके के चंदननगर के दरिद्रडागा में तालाब के पास से एक युवक का शव गुरुवार को मिला। पुलिस ने मृत युवक का नाम बाबला दास (25) बताया गया है। वह पेशे से रंग मिस्त्री है। वह इलाके के कुख्यात अपराधी कालू दास का भाई था। बाबला दास की हत्या किसने की? इस बात का पता लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बाबला दास को सबसे पहले एक युवती ने प्रात:भ्रमण करने के दौरान देखा कि वह तालाब के किनारे खून से लथ पथ अवस्था में पड़ा है। उसके बाद ही उसने अन्य को सूचना दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस शूट आउट की घटना से स्थानीय लोग घबराए हुए हैं। उनका कहना है कि इस अंचल में इस तरह की घटनाएं नहीं होती थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो