scriptऐसा क्या हुआ जो ससुर के घर फंदे से लटक दामाद ने दे दी जान… | Son-in-law hanged himself in the house of father-in-law | Patrika News
कोलकाता

ऐसा क्या हुआ जो ससुर के घर फंदे से लटक दामाद ने दे दी जान…

वर्ष 2017 में की थी शादी

कोलकाताAug 08, 2019 / 03:25 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal

ऐसा क्या हुआ जो ससुर के घर फंदे से लटक दामाद ने दे दी जान…

कोलकाता

दक्षिण कोलकाता के पंचशायर इलाके में गुरुवार सुबह ससुर के घर में फंदे से लटके दामाद का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम अरिजीत दत्त बताया जा रहा है। 42 वर्षीय अरिजीत ने वर्ष 2017 में शादी की थी। शादी के बाद से वह पंचशायर थाना क्षेत्र के भगत सिंह कालोनी में अपने ससुर के घर में रहता था। गुरुवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग नींद से जगे तो देखे अरिजीत फंदे से लटक रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।घटनास्थल से कोई सुसाइन नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि अरिजीत ने आत्महत्या की है। हालांकि सामाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया था कि अरिजीत ने आत्महत्या क्यों की। पात्रशायर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने कई लोगों से मोटी रकम उधार ले रखी थी। वह कर्ज चुकता नहीं कर पा रहा था। पैसे देने वाले अक्सर घर आकर उसे बुरा-भाल कहते थे। तरह-तरह की धमकियां भी देते थे। ससुराल के लोग भी उसे इसके लिए कोसते थे। अनुमान है कि कर्ज एवं उसे चुकता नहीं करने को लेकर हो रहे अपमान से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। विस्तृत जांच जारी है।

Home / Kolkata / ऐसा क्या हुआ जो ससुर के घर फंदे से लटक दामाद ने दे दी जान…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो