scriptपश्चिम बंगाल सचिवालय नवान्न पहुंचे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक | Special Police Observer Vivek Dubey met West Bengal Administration | Patrika News
कोलकाता

पश्चिम बंगाल सचिवालय नवान्न पहुंचे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक

– सचिवालय नवान्न पहुंचे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक
– प्रशासनिक शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

कोलकाताApr 01, 2019 / 10:46 pm

Prabhat Kumar Gupta

kolkata west bengal

पश्चिम बंगाल सचिवालय नवान्न पहुंचे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के लिए नियुक्त विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
कोलकाता.

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के लिए नियुक्त विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने सीईओ कार्यालय में सुबह के वक्त राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ अलग-अलग बैठक के दौरान उनकी शिकायतें सुनी। सचिवालय सूत्रों का दावा है कि दुबे ने राज्य के मुख्य सचिव मलय दे, गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य और पुलिस महानिदेशक वीरेन्द्र के साथ बैठक कर राज्य के मौजूदा हालात की जानकारी प्राप्त की। इधर, आयोग के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को सिलीगुड़ी और कोलकाता की ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में चुनावी जनसभा को लेकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। नवान्न में शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक को सौजन्यमूलक कहा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो