scriptजन्माष्टमी पर मंदिर में भगदड़ः 2 और श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों की संख्या 6 पहुंची | Stampede on Janmashtami: 2 more devotees killed, 6 dead | Patrika News
कोलकाता

जन्माष्टमी पर मंदिर में भगदड़ः 2 और श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों की संख्या 6 पहुंची

मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। भीड़ के दबाव के कारण मंदिर की चारदीवारी गिर गई। इसके बाद भगदड़ मच गई।

कोलकाताAug 23, 2019 / 03:57 pm

Ashutosh Kumar Singh

बंगाल: लोकनाथ मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, 33 घायल

बंगाल: लोकनाथ मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, 33 घायल

कोलकाता
जन्माष्टमी (Janmashtmi) के मौके पर पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना (24 North Paragana) के एक मंदिर में मची भगदड़ (Stampede) में घायल 2 और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस प्रकार मरने वालों की संख्या 6 लोगों की मौत हो गई। 33 से अधिक लोग घायल हैं। कई जने की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। भीड़ के दबाव के कारण मंदिर की चारदीवारी गिर गई। इसके बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ में 37 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 6 की अस्पताल में मौत हो गई।
यह हादसा कचूआ के लोकनाथ मंदिर में तड़के लगभग 3ः00 बजे हुआ था। जन्माष्टमी के मौके पर यहां प्रतेक वर्ष लोकनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लोगों की भारी भीड़ लगती है। इस साल भी मंदिर में जलाभिषेक के लिए रात से ही लोगों का भीड़ लगा था। मंदिर प्रशासन के तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई थी। तड़के 3 बजे के करीब मंदिर से सटे तालाब किनारे बना रेलिंग अचानक टूट कर तालाब में गिर गया। इस कारण ही यह घटना घटी है।
घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल पहुंच कर घायलों से मिल कर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने मरीजों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पश्चिम बंगाल की सीएम ने मृतकों के परिवार के लिए 5 लाख, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो