scriptWest Bengal Election: ममता के गढ़ में शुभेन्दु-दिलीप घोष के रोड शो पर पत्थराव | Stones thrown at Shubhendu-Dilip's roadshow in Mamta's stronghold | Patrika News
कोलकाता

West Bengal Election: ममता के गढ़ में शुभेन्दु-दिलीप घोष के रोड शो पर पत्थराव

शुभेन्दु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रण के एलान के कुछ ही घंटे बाद सोमवार शाम मुख्यमंत्री के गढ़ दक्षिण कोलकाता में भाजपा ने रोड शो किया। इसके शुरू होने के कुछ ही देर बाद रोड शो पर छत से ईंट-पत्थर और बोतल फेंके गए और इलाके में तनाव फैल गया।

कोलकाताJan 19, 2021 / 06:54 pm

Manoj Singh

Stones thrown at Shubhendu-Dilip's roadshow in Mamta's stronghold

शुभेन्दु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रण के एलान के कुछ ही घंटे बाद सोमवार शाम मुख्यमंत्री के गढ़ दक्षिण कोलकाता में भाजपा ने रोड शो किया। इसके शुरू होने के कुछ ही देर बाद रोड शो पर छत से ईंट-पत्थर और बोतल फेंके गए और इलाके में […]

तृणमूल कांग्रेस के झंडा लिए लोगों ने लगाया गो बैक के नारे
तृणमूल कांग्रेस के काम नहीं आएगा यह तरकीब, जनता भाजपा के साथ हैं- शुभेन्दु अधिकारी
कोलकाता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने सोमवार को एक दूसरे के गढ़ में अपनी-अपनी शक्ति प्रदर्शन किया। शुभेन्दु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रण के एलान के कुछ ही घंटे बाद सोमवार शाम मुख्यमंत्री के गढ़ दक्षिण कोलकाता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और शुभेन्दु अधिकारी ने रोड शो कया। इस दौरान दिलीप घोष व शुभेन्दु अधिकारी के रोड़ शो पर छत से ईंट-पत्थर और बोतल फेंके गए। तृणमूल कांग्रेस के झंडे लिए कुछ लोगों ने गो बैक के नारे लगाया।
इस दिन शाम दिलीप घोष- शुभेन्दु अधिकारी का रोड शो टॉलीगंज ट्राम डिप्पो से शुरू हुआ और ममता बनर्जी के गृह क्षेत्र के राशबिहारी एवन्यू तक जाना था। दिलीप घोष और शुभेन्दु अधिकारी रोड शो का नेतृत्व दे रहे थे और उसमें केन्द्रीय मंत्री देवश्री चौधरी और पार्टी के अन्य नेता शामिल थे। लेकिन रोड शो के मुदियाली से चारु मार्केट की ओर आगे बढ़ते ही बदमाशों ने छतों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर ईट-पत्थर और बोतल फेंके गए। इसमें भाजपा के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दौराने पर रोड शो पर पत्थरबाजी करने वाले बदमाशश भाग गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ मोटरसाइकिल और इलाके की दुकानों में तोड़फोड़ की।
घटना की खबर पाते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। इस बीच राज्य के मंत्री अरूप विश्वास भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि रोड शो पर हमले की निंदा करते हुए भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि पुलिस से अनुमति लेने का बाद रोड शो पर ईंट-पत्थर और बोतल से हमले किए गए। लेकिन यह तरकीब तृणमूल कांग्रेस को कोई लाभ नहीं कर पहुंचाएगा। राज्य की जनता भाजपा के साथ है और वे राज्य में परिवर्तन चाहते हैं।

Home / Kolkata / West Bengal Election: ममता के गढ़ में शुभेन्दु-दिलीप घोष के रोड शो पर पत्थराव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो