scriptयूनिट एरिया असेसमेंट में किया जाएगा सुधार : मेयर | tax payment ofd kmc will be get improved. | Patrika News
कोलकाता

यूनिट एरिया असेसमेंट में किया जाएगा सुधार : मेयर

कोलकाता नगर निगम की ओर से बिल्डिंग टैक्स के तौर पर लिए जाने वाले यूनिट एरिया असेसमेंट टैक्स प्रक्रिया को सहज और सरल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोलकाताJan 04, 2019 / 04:34 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, West Bengal, India

यूनिट एरिया असेसमेंट में किया जाएगा सुधार : मेयर

– निगम को टैक्स फ्रेंडली बनाने का हो रहा है प्रयास

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम की ओर से बिल्डिंग टैक्स के तौर पर लिए जाने वाले यूनिट एरिया असेसमेंट टैक्स प्रक्रिया को सहज और सरल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यूनिट एरिया असेसमेंट विभाग की जिम्मेवारी संभाल रहे उपमेयर अतिन घोष और मेयर फिरहाद हकीम इस मुद्दे को काफी गंभीरता से लेकर चिंतन कर रहे हैं। वे विभागीय अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक भी कर रहे हैं। मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि शहर के ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स प्रक्रिया से जुडऩा चाहते हैं, मगर यूनिट एरिया असेसमेंट प्रणाली में जटिलताएं उनके लिए समस्या खड़ी कर रही है। निगम प्रयास कर रहा है कि इसमें जल्द से जल्द सरलीकरण किया जाए। इसके अलावा निगम का प्रयास है कि लोग अपनी टैक्स सम्बंधी परेशानियों के साथ निगम के पास आएं जिससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।

– सलाह का होगा स्वागत

मेयर का कना है कि अगर कोई टैक्स से जुड़ा सलाह देना चाहता है, तो उसका भी स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों से इस बारे में बात करने पर पता चला है कि टैक्स में कमी आने से हरेक शहरवासी टैक्स देना शुरू कर देंगे। साथ ही मेयर ने कहा कि केएमसी का उद्देश्य है कि कोलकाता नगर निगम टैक्स फ्रेंडली निगम बने और दूसरे शहरों के लिए भी एक मिशाल बने। गौरतलब है कि गत वर्ष कर प्रणाली में बदलाव लाकर यूनिट एरिया असेसमेंट प्रणाली चालू करने के बाद निगम को उम्मीद थी कि टैक्स वसूली में निगम को सफलता मिलेगी। मगर हालत जस की तस रही। यहां तक कि जो कुछ लोग समय पर टैक्स दिया करते थे, वे भी इसके फॉर्म भरने की जटिलताओं में उलझकर समय पर कर नहीं दे पा रहे हैं।

Home / Kolkata / यूनिट एरिया असेसमेंट में किया जाएगा सुधार : मेयर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो