scriptमोदी की रैली में पण्डाल गिरने से 91 घायल | Tent Collapses During PM Modi BJP Rally, 91 injured | Patrika News
कोलकाता

मोदी की रैली में पण्डाल गिरने से 91 घायल

घायलों की मदद के लिए एसपीजी, अपने डॉक्टर और सहयोगियों को भेजा

कोलकाताJul 16, 2018 / 06:55 pm

MANOJ KUMAR SINGH

Kolkta West Bengal

मोदी की रैली में पण्डाल गिरने से 41 घायल

अस्पताल जा कर प्रधानमंत्री ने घायलों से पूछा हालचाल
कोलकाता

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान पण्डाल का एक हिस्सा गिरने से करीब 91 लोग घायल हो गए। उन्हें मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की स्थिति गंभीर है। घायलों को देखने के लिए पीएम मोदी अस्पताल गए और उनका हालचाल पूछा।
सुबह से हो रही भारी बारिश के बीच पश्चिम मिदनापुर जिले के मिदनापुर कॉलेज मैदान में दोपहर करीब 12.30 बजे नरेन्द्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया। उनके भाषण के बीच में ही मुख्य मंच की बांयी तरफ के पण्डाल का एक हिस्सा अचानक गिर गया और लोगों में भगड़दड़ मच गई। स्थिति को देखते ही पीएम मोदी ने अपना भाषण बीच में रोक कर एसपीजी के जवानों और डॉक्टरों को घायलों की मदद के लिए भेजा और लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगा कर लोगों का ध्यान घटना से हटाया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने घायलों को वहां से निकाल कर पास के मिदनापुर मेडीकल कॉलेज एण्ड अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली खबर के अनुसार मोदी की रैली में घायल 41 लोगों को भर्ती कराया गया है। घायलों में 13 महिलाएं हैं। अधिकतर लोगों के सिर में चोट लगी है। इसके अलावा लोगों के पैर और हाथ में भी चोटें आई है। घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर बताई गई है। रैली समाप्त होने के बाद पीएम मोदी सभा स्थल से सीधे मिदनापुर मेडीकल कॉलेज पहुंचे और वहां भर्ती रैली में घायल लोगों से मिल कर उनका हाल पूछा। दूसरी ओर अभी तक पण्डाल का हिस्सा गिरने का कारण पता नहीं चल पाया है।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि सारी व्यवस्था चाक चौबंद थी। फिर भी पता लगाया जा रहा है कि किस वजह से यह घटना हुई है। रैली में लोगों की बड़़ी भीड़ थी। बहुत से उत्साहित लोग मैदान में आना चाहते थे। प्रवेश बंद कर दिया गया था। लगता है कि भीड़ का दबाव सहन नहीं कर पाने के कारण पण्डाल गिर गया और लोग घायल हुए है। घटना को ले कर दिलीप घोष और केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के बीच कहा-सुनी भी हो गई। केन्द्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया ने अव्यवस्था की बात मानने से इंकार करते हुए कहा कि लोगों की भीड़ के दबाव के कारण पण्डाल गिरा है।
घायलों को ठीक से होगा इलाज
इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी की रैली में घायल लोगों का अस्पताल में ठीक से इलाज कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रैली में घायल लोगों को अस्पताल में ठीक से इलाज किया जाएगा।

Home / Kolkata / मोदी की रैली में पण्डाल गिरने से 91 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो