scriptकनेक्शन विद टेक्नोलॉजी कार्यशाला | terapanth workshop | Patrika News
कोलकाता

कनेक्शन विद टेक्नोलॉजी कार्यशाला

तेरापंथ महिला मंडल का आयोजन

कोलकाताApr 30, 2019 / 10:53 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

कनेक्शन विद टेक्नोलॉजी कार्यशाला

कोलकाता. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार वी कनेक्ट के तहत डिजिटल वर्कशॉप कनेक्शन विद टेक्नोलॉजी कार्यशाला का आयोजन पूर्वांचल महिला मंडल के तत्वावधान में जयनारायण गुप्ता स्मृति भवन में सोमवार को नमस्कार महामंत्र से शुरू किया गया। प्ररेणा गीत का संगान बांगुर शाखा की महिलाओं ने किया। मंडल मंत्री प्रेम सुराना ने शासन गौरव मुनि ताराचंद के संथारा देवलोकगमन पर 2 लोगस्स का ध्यान कराया। साथ ही चैत्य पुरुष जग जाएं गीतिका का संगान किया। उन्होंने 13-14 मई को जन्मोत्सव-पट्टोत्सव पर सभी को पचरंगी करने की प्रेरणा दी। स्मार्टफोन को विज्ञान का अद्भुत आविष्कार बताते हुए उन्होंने इसको केवलज्ञान बताया। मंडल अध्यक्ष रमण पटावरी ने का स्वागत करते हुए कहा कि किस प्रकार टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी की दृष्टि से महिलाओं और खासकर लड़कियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महाप्रज्ञ शताब्दी पर 30 जून को महाप्रज्ञ अष्टकम की परीक्षा, जुलाई में महाप्रज्ञ प्रबोध के 80 पद्य की अर्थ सहित प्रश्न मंच प्रतियोगिता होगी। मंडल की उपमंत्री बबीता तातेड़ ने डेढ़ घंटा तक मोबाइल में एप डाउनलोड करने की तकनीक बताई। मंत्री प्रेम सुराना ने आभार ज्ञापित किया। मंडल संरक्षिका जतन बैगानी, परामर्शक सुशीला बोकाडिय़ा, उपाध्यक्ष अंजू दुगड़ आदि सक्रिय रहीं।

Home / Kolkata / कनेक्शन विद टेक्नोलॉजी कार्यशाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो