scriptआम बागान से मिला फिशिंग कैट का शव | The body of a fishing cat found from a mango plantation | Patrika News
कोलकाता

आम बागान से मिला फिशिंग कैट का शव

इसकी जानकारी फैलते ही पुलिस के साथ आस-पास के लोग इस जानवर को देखने के लिए आ पहुंचे।

कोलकाताJan 24, 2020 / 02:34 pm

Vanita Jharkhandi

आम बागान से मिला फिशिंग कैट का शव

आम बागान से मिला फिशिंग कैट का शव

 

खरदह . उत्तर 24 परगना के खरदह थाना इलाके के दोपड़े अंचल स्थित आम बागान से बुधवार को फिशिंगकैट का शव बरामद किया गया है। लगातार कई दिनों से अजीबों-गरीब जानवर की आवाज आने से लोग परेशान थे। मौके पर पुलिस व वन विभाग के प्रतिनिधि पहुंचे। सूत्रों के अनुसार खरदह के दोपड़े इलाके स्थित आम के बगीचे में स्थानीय लोगों ने तेंदुए की तरह एक जीव को मृत हालत में पड़े हुए देखा। इसकी जानकारी फैलते ही पुलिस के साथ आस-पास के लोग इस जानवर को देखने के लिए आ पहुंचे। पुलिस ने वन विभाग को भी सूचना दी। कैसे उसकी मौत हुई इस बारे में वन विभाग की ओर से भी जानकारी बंटोरी जा रही है। वन विभाग के प्रतिनिधि अमल कुमार ने बताया कि यह खतरनाक प्राणी नहीं है। फिशिंग कैट है जो कि मछली को मारकर खाती है। यह उसी का शव है। उसकी मौत क्यों और कैसे हुई है उसकी जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो