scriptwest bengal–असुरक्षा के कारण मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहा था यह भाजपा नेता, बंगाल सरकार ने दिखाई दरियादिली, मुहैया कराई वाई प्लस सुरक्षा | This BJP leader was unable to walk morning due to insecurity, Bengal | Patrika News
कोलकाता

west bengal–असुरक्षा के कारण मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहा था यह भाजपा नेता, बंगाल सरकार ने दिखाई दरियादिली, मुहैया कराई वाई प्लस सुरक्षा

-शोभन और उनके महिला मित्र बैसाखी के तृणमूल में वापसी की अटकलें तेज-बैसाखी बंद्योपाध्याय ने राज्य सरकार की पहल का किया स्वागत
 

कोलकाताNov 01, 2019 / 08:03 pm

Krishna Das Parth

west bengal--असुरक्षा के कारण मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहा था यह भाजपा नेता, बंगाल सरकार ने दिखाई दरियादिली, मुहैया कराई वाई प्लस सुरक्षा

west bengal–असुरक्षा के कारण मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहा था यह भाजपा नेता, बंगाल सरकार ने दिखाई दरियादिली, मुहैया कराई वाई प्लस सुरक्षा

असुरक्षा के कारण भाजपा का यह नेता मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहा था। सूचना मिलने पर बंगाल सरकार ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी। शुक्रवार से ही भाजपा के इस नेता को वाई प्लस की सुरक्षा मिलने लगी है। इससे भाजपा का यह नेता अतिप्रसन्न है। उसके साथ ही उसकी महिला मित्र बैसाखी बंद्योपाध्याय भी खुश हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस से नाता तोडक़र भाजपा में शामिल हुए कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी को पश्चिम बंगाल सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की है। गोलपार्क इलाका स्थित उनके फ्लैट के सामने सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती कर दी गई। शोभन चटर्जी की महिला मित्र बैसाखी बंद्योपाध्याय ने राज्य सकार के इस पहल का स्वागत किया है। इसके बाद से शोभन चटर्जी के अपनी महिला मित्र बैसाखी बंद्योपाध्याय के साथ तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि शोभन चटर्जी ने अभी तक इस बारे में अपना मुंह नहीं खोला है।
बैसाखी बंद्योपाध्याय ने इस संबंध में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि भाईदूज के दिन जब शोभन चटर्जी माथे पर तिलक लगवाने ममता बनर्जी के घर गए थे, तो ममता बनर्जी ने उनसे पूछा था कि वे मॉर्निंग वॉक पर क्यों नहीं जाते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि सुरक्षा के भय से वे मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहे हैं। कई बार उन्होंने सुरक्षा के बारे में भाजपा नेताओं से बातचीत की थी, लेकिन अभी तक उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। इसलिए ममता बनर्जी ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।
कोलकाता के पूर्व मेयर व मंत्री शोभन चटर्जी जब तृणमूल कांग्रेस में थे तब उन्हें राज्य सरकार की ओर से वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। पिछले साल के अंत में शोभन चटर्जी के भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढऩे के बाद राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा छीन ली थी।
इस साल लोकसभा चुनाव के बाद शोभन चटर्जी महिला मित्रा बैसाखी बंद्योपाध्याय के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन, कुछ दिन बाद ही दोनों के भाजपा नेताओं से रिश्ते बिगडऩे लगे। उसके बाद से ही शोभन चटर्जी की तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलें लगाई जा रही थी। भाईदूज के दिन जब शोभन चटर्जी बैसाखी बंद्योपाध्याय के साथ ममता बनर्जी के घर पहुंचे, तो उक्त अटकलें तेज हो गई थी। अब शोभन चटर्जी और बैसाखी के तृणमूल में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

Home / Kolkata / west bengal–असुरक्षा के कारण मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहा था यह भाजपा नेता, बंगाल सरकार ने दिखाई दरियादिली, मुहैया कराई वाई प्लस सुरक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो