scriptपरेश पाल ने खोया  संयम, मंत्री साधन पाण्डे के खिलाफ कहीं आपत्तिजनक बातें | TMC MLA Paresh Paul abuse minister Sadhan Pandey | Patrika News
कोलकाता

परेश पाल ने खोया  संयम, मंत्री साधन पाण्डे के खिलाफ कहीं आपत्तिजनक बातें

कहा, साधन पाण्डे लंपट, बदमाश और असभ्य जानवर हैं। पार्टी के नेताओं के पीछे पडऩे के अलावा उनका कोई काम नहीं है।

कोलकाताJul 09, 2018 / 11:25 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West bengal

परेश पाल ने खोया  संयम, मंत्री साधन पाण्डे के खिलाफ कहीं आपत्तिजनक बातें

— काकुडग़ाछी में ‘वाल ऑफ फेम’ निर्माण मामला

कोलकाता.

वैसे तो आम तौर पर किसी भी सरकार के मंत्री के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप या आलोचना की पहल विरोधी दल की ओर से ही होती है, लेकिन इसके ठीक विपरीत पश्चिम बंगाल में सोमवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक मंत्री के खिलाफ उनकी ही पार्टी के विधायक ने भाषा की संयम सीमा तोड़ते हुए अशोभनीय बयानबाजी कर दी।
काकुडग़ाछी में ‘वाल ऑफ फेम’ के निर्माण को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता व मंत्री साधन पाण्डे और विधायक परेश पाल का विवाद अब खुल कर सामने आ गया है। सोमवार को परेश पाल ने मीडिया के कैमरे के सामने साधन पाण्डे के खिलाफ खरीखोटी सुनाई व अपशब्द कहे। जवाब में साधन पाण्डे ने कहा कि वे मंत्री हैं। विधायक के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। इसका जवाब पार्टी आला कमान व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देंगी। ‘वाल ऑफ फेम’ के निर्माण को लेकर सत्तारूढ़ दल के उक्त दोनों नेताओं में लम्बे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को निर्माण कंपनी के श्रमिक परियोजना के एक हिस्से को तोड़ रहे थे। यह खबर परेश पाल को मिली। बताया गया कि मंत्री साधन पाण्डे के कहने पर उक्त हिस्से को तोड़ा जा रहा है। यह सुन परेश पाल भडक़ उठे और मीडिया के सामने साधन पाण्डे को जमकर खोरीखोटी सुनाई और आपत्तिजनक बातें कहीं।
—-
किसने क्या कहा

साधन पाण्डे कौन हैं? उनके कहने पर यह निर्माण नहीं हो रहा है। साधन पाण्डे लंपट, बदमाश और असभ्य जानवर हैं। पार्टी के नेताओं के पीछे पडऩे के अलावा उनका कोई काम नहीं है। क्या किया है उन्होंने इलाके के लिए। लंपट नेता पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। पार्टी को बर्बाद कर रहा है। इलाके के लिए उन्होंने क्या किया है?
परेश पाल, विधायक

भगवान उन्हें सदबुद्धि दें। परेश पाल विधायक है। मैं मंत्री हूं मैं उनके बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। उन्होंने हमारे बारे में जो कहा है उसका उत्तर मुख्यमंत्री और हमारी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी देंगी।
साधान पाण्डे, उपभोक्ता मामलों के मंत्री, बंगाल सरकार

पहले भी दोनों नेताओं में हुई है बयानबाजी

इससे पहले भी कई मु²ों को लेकर दोनों नेताओं में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी एवं दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच मार-पीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Home / Kolkata / परेश पाल ने खोया  संयम, मंत्री साधन पाण्डे के खिलाफ कहीं आपत्तिजनक बातें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो