scriptइस्लामपुर गोलीकाण्ड: मुख्मंत्री के विपरीत बोले तृणमूल विधायक | TMC MLA speak against CM Mamta regarding Islampur firing | Patrika News
कोलकाता

इस्लामपुर गोलीकाण्ड: मुख्मंत्री के विपरीत बोले तृणमूल विधायक

कहा, पुलिस ही चलाई थी छात्रों पर गोली

कोलकाताSep 25, 2018 / 06:36 pm

Manoj Singh

Kolkata West Bengal

इस्लामपुर गोलीकाण्ड: मुख्मंत्री के विपरीत बोले तृणमूल विधायक

मुख्यमंत्री ने गोली लगने से हुई इस्लामपुर के तापस बर्ममन और राजेश सरकार की मौत के लिए आरएसएस और भाजपा, दोनों संगठनों को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के उलट तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक कन्हाई लाल अग्रवाल ने स्वीकार किया कि छात्रों पर पुलिस ने ही गोली चलाई थी। जब स्थानीय लोग और मृत के परिजन ने इस्लामपुर गोलीकाण्ड के संबंध में मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। तब जवाब में कन्हाईया लाल अग्रवाल ने स्वीकार किया कि छात्रों पर पुलिस ने ही गोली चलाई थी। उन्होंन राजेश सरकार का शव देखा है। उनके शरीर से गोली निकाली गई है। अगर पुलिस गोली नहीं चलाई है तो किसने गोली चलाई है।
कोलकाता
उत्तर दिनाजपुर पुलिस ने 20 सितंबर को इस्लामपुर के दाड़ीभिट हाई स्कूल के छात्रों पर गोली चलाने की बात स्वीकार करने से इनकार कर दिया। राज्य के इटली के मिलान शहर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस्लामपुर गोलीकाण्ड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के हाथ होने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने गोली लगने से हुई इस्लामपुर के तापस बर्ममन और राजेश सरकार की मौत के लिए उक्त दोनों संगठनों को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के उलट तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक कन्हाई लाल अग्रवाल ने स्वीकार किया कि छात्रों पर पुलिस ने ही गोली चलाई थी। अग्रवाल ने यह बयान गत रविवार को उस समय दिया जब वे ग्वालपोखर विधानसभा के तृणमूल कांग्रेस के विधायक गुलाम रब्बानी के साथ उक्त दोनों मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए इस्लामपुर से 15 किलो मीटर दूर दाड़ीभिट स्थित पहुंचे। उनके पहुंचते ही स्थानीय लोग और मृत के परिजन विरोध प्रदर्शन करने लगे। जब लोगों ने इस्लामपुर गोलीकाण्ड के संबंध में मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और उनसे इस बारे में पूछने लगे। जवाब में कन्हाईया लाल अग्रवाल ने स्वीकार किया कि छात्रों पर पुलिस ने ही गोली चलाई थी। उन्होंन कहा कि राजेश सरकार का शव देखा है। उनके शरीर से निकाले गए गोली निकाली गई है। अगर पुलिस गोली नहीं चलाई है तो किसने गोली चलाई है।
पुलिस की भूमिका की हो जांच

चाकुलिया विधानसभा से फारवर्ड ब्लॉक के विधायक अलि इमरान रमज उर्फ विक्टर ने कहा कि पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन पु्लिस गोली चलाने से इनकार कर रही है। पुलिस की ओर से गोली नहीं भी चली तो गोली चली है। अगर पुलिस गोली चलाई है तो यह गलत है। दोनों स्थिति में राज्य पुलिस की व्यर्थता सबके सामने आ गई है। 20 सितंबर को उनकी भूमिका क्या थी इसकी जांच करना बहुत जरूरी है। के गोली नहीं चलाने की बात सही मान लिया जाए भी तो गोली चली है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई चाहिए।

Home / Kolkata / इस्लामपुर गोलीकाण्ड: मुख्मंत्री के विपरीत बोले तृणमूल विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो