scriptबंगाल निकाय चुनाव फतह के लिए ममता बनर्जी के ये हैं सेनापति | TMC Supremo Mamata assigned senior leaders for civic Poll in Bengal | Patrika News
कोलकाता

बंगाल निकाय चुनाव फतह के लिए ममता बनर्जी के ये हैं सेनापति

दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा को करारा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व का एक बड़ा धरा इससे हताश है। इसे ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के दिग्गज नेताओं पर तृणमूल का परचम फहराने का दायित्व सौंपा है।

कोलकाताFeb 15, 2020 / 08:30 pm

Prabhat Kumar Gupta

बंगाल निकाय चुनाव फतह के लिए ममता बनर्जी के ये हैं सेनापति

बंगाल निकाय चुनाव फतह के लिए ममता बनर्जी के ये हैं सेनापति

कोलकाता.
दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा को करारा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व का एक बड़ा धरा इससे हताश है। इसे ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के दिग्गज नेताओं पर तृणमूल का परचम फहराने का दायित्व सौंपा है।
तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य में 4 नगर निगमों सहित 112 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए हाई पावर कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। निकायों के चुनाव में कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन और भाजपा को जोर का झटका देना इसका मुख्य उद्देश्य है।
माना जा रहा है कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी स्थानीय निकायों के चुनाव की रणनीति बदल भी सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुप्रीमो बनर्जी ने उक्त कमेटी के गठन पर हरी झंडी दे दी है। ममता के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर चुके हैं।
हाई पावर कमेटी में मुख्य रूप से बक्शी के अलावा परिवहन मंत्री शुभेन्दू अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम और युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तथा ममता के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी को शामिल किया गया है। निगम और निकायों के चुनाव में उम्मीदवारों के चयन, चुनाव प्रचार की रणनीति निर्धारण आदि विषयों पर हाई पावर कमेटी की निगरानी होगी।
सुप्रीमो बनर्जी के मिदनापुर और झाडग़्राम की यात्रा से लौटने के बाद कमेटी की घोषणा आधिकारिक तौर पर की जाएगी। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पहले यह तय था कि कोलकाता निगम चुनाव के बाद राज्य के 112 निकायों के चुनाव क्रमवार चरणों में कराए जाएंगे। ताकि पार्टी को अपना जनाधार का पता चल पाएगा।

Home / Kolkata / बंगाल निकाय चुनाव फतह के लिए ममता बनर्जी के ये हैं सेनापति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो