scriptCM Mamta Banerjee West Bengal: दो दिन में तृणमूल विधायकों ने ममता को दिया दो बड़ा झटका | Tow big blow to Mamta by two Trinamool legislators in Two days | Patrika News
कोलकाता

CM Mamta Banerjee West Bengal: दो दिन में तृणमूल विधायकों ने ममता को दिया दो बड़ा झटका

12 पार्षदों के साथ बनगांव विधायक दीदी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा
मुख्यमंत्री ने बनगांव के अपने बागी नेताओं को दिया लालची और भ्रष्ट करार

 

कोलकाताJun 18, 2019 / 09:26 pm

Manoj Singh

Kolkata West Bengal

West Bengal: दो दिन में तृणमूल विधायकों ने ममता को दिया दो बड़ा झटका

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का लागातार टूट कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के कुछ ही घंटों के भीतर तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया। नोवापाड़ा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुनील सिंह की तरह बनगांव से पार्टी के विधायक विश्वजीत दास ने मंगलवार को स्थानीय नगरपालिका के 12 पार्षदों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय कार्यकारणी कमेटी के सदस्य मुकुल राय ने उन्हें पार्टी का झंडा पकड़ा कर पार्टी में शामिल कर लिया। इससे पहले सोमवार को विजयवर्गीय, मुकुल राय और पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में सुनील सिंह गारुलिया नगरपालिका के 12 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 का नतीजा आने के बाद से अब तक तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायक व पांच स्थानीय निकायों के ज्यादातर पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं।

दूसरी ओर एक-एक कर पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले अपने पार्टी नेताओं की कड़ी निंदा करते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें ‘‘धोखेबाज, लालची और भ्रष्ट’’ करार दिया और भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस का कचरा बटोरने का आरोप लगाया।

इस दिन उन्होंने कहा कि पार्टी के धोखेबाज नेताओं की जगह वे पार्टी के समर्पित सदस्यों को टिकट देंगी और जो लोग ‘‘भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं’’ वह तुरंत पार्टी छोडक़र चले जाएं। भगवा पार्टी कचरा बटोर रही है।

Home / Kolkata / CM Mamta Banerjee West Bengal: दो दिन में तृणमूल विधायकों ने ममता को दिया दो बड़ा झटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो