scriptजाम समस्या से लोगों को परेशानी | traffic jam in shivpur | Patrika News
कोलकाता

जाम समस्या से लोगों को परेशानी

जाम समस्या से लोगों को परेशानी
– काजीपाड़ा से बंगबासी तक लगता है ट्रैफिक जाम

कोलकाताFeb 03, 2019 / 11:03 pm

Nirmal Mishra

kolkata

जाम समस्या से लोगों को परेशानी


हावड़ा

हावड़ा के शिवपुर इलाके के रहनेवाले लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ता है। जैन अस्पताल के पास रहने वाले अशोक सराफ ने आरोप लगाया जी टी रोड पर अवैध कब्जा के कारण वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है। ऐसे में प्रतिदिन जाम के कारण उन्हें कार्यालय आने जाने में असुविधा होती है। अशोक ने इसके लिए यातायात पुलिस को जिम्मेवार ठहराया है। हावड़ा शहर में जिस समय पुलिस आयुक्त अजय रानाडे थे उस समय उनके साथ कार्यरत डी सी ट्राफिक अखिलेश चतुर्वेदी ने हावड़ा की यातायात व्यवस्था में सुधार लाया था। जिसके कारण शिवपुर से बेलूर तक लोग आधे घंटे में पहुंच जाते थे। सडक़ें खाली रहती थी, लेकिन वर्तमान समय में शिवपुर से बंगबासी तक जाने में जहां तेरह मिनट लगना चाहिए वहां ३०-३५ मिनट लग जाता है। जी टी रोड के दोनों किनारे फुटपाथ पर अवैध कब्जा तो है इसके अलावा प्राचीन सडक़ जी टी रोड भी अछूता नहीं है। सडक़ के दोनों किनारे हॉकर अपना स्टॉल लगाए हुए है। ऐसा ही आरोप रवीन्द्र कुमार सिंह ने भी लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस को थोड़ा तत्परता दिखानी चाहिए। इसी तरह का आरोप हुकुम चन्द्र जैन व मुकेश अग्रवाल ने भी लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसमें सुधार करने की जरूरत है। सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यातायात व्यवस्था इतनी खराब नहीं है। ऑटो व टोटो व निजी बसों के जहां तहां खड़ा कर देने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गंगेज गार्डेन के निवासी सुभाष सुलतानिया ने भी कहा कि पहले से यातायात व्यवस्था में गिरावट आई है। इसमें सुधार की जरूरत है।
इनका कहना है
उत्तर हावड़ा के डबसन रोड में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। शिवपुर से बंगबासी तक की जाम समस्या दूर करने के लिए भी हावड़ा सिटी पुलिस तत्पर है। जल्द ही जी टी रोड में ट्राफिक व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि काजीपाड़ा से बंगबासी तक जाने में अभी भी आधे घंटे से कम का समय लगता है। जो सुधार करने के बाद और कम हो जाएगा।
जफर अहमद किदवई, उप आयुक्त (ट्रैफिक विभाग), हावड़ा सिटी पुलिस

Home / Kolkata / जाम समस्या से लोगों को परेशानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो