scriptWest Bengal Politics : बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय के बीच- बचाव में उतरी तृणमूल | Trinamool came out in favor of ex IAS officer Alapan Bandyopadhyay | Patrika News
कोलकाता

West Bengal Politics : बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय के बीच- बचाव में उतरी तृणमूल

केन्द्र सरकार की ओर बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद तृणमूल कांग्रेस मंगलवार को उनके बचाव में आई गई। पार्टी के प्रवक्ता प्रो. सौगत रॉय और राज्यसभा सांसद सुखेन्दु शेखर रॉय, दोनों ने आलापन बंद्योपाध्याय के खिलाफ की केन्द्र की कार्रवाई की कड़ी निंदा की और इसे असंवैधानिक करार दिया।

कोलकाताJun 23, 2021 / 01:41 am

Manoj Singh

West Bengal Politics : बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय के बीच- बचाव में उतरी तृणमूल

West Bengal Politics : बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय के बीच- बचाव में उतरी तृणमूल

बंगाल प्रशासन को कमजोर करने के लिए केन्द्र की बदले की कार्रवाई- सौगत रॉय
कोलकाता
केन्द्र सरकार की ओर राज्य के पूर्व मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाने के बाद राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस मंगलवार को उनके बचाव में आई गई। पार्टी के प्रवक्ता प्रो. सौगत रॉय और राज्यसभा सांसद सुखेन्दु शेखर रॉय, दोनों ने आलापन बंद्योपाध्याय के खिलाफ की केन्द्र की कार्रवाई की कड़ी निंदा की और इसे असंवैधानिक करार दिया।
तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रो. रॉय ने कहा कि आलापन बंद्योपाध्याय के खिलाफ की गई केन्द्र की कार्रवाई असंवैधानिक, अन्याय, निष्ठुर, अमानवीय और बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। इसका उद्देश्य बंगाल सरकार और प्रशासन को कमजोर और अस्त-व्यस्त करना है। राज्य के अधिकारियों को विचलित कर उन्हें यह बताना है कि उनकी गर्दन पर केन्द्र की तलवार लटकी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्राकृतिक आपदा प्रबंधन की प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सदस्य थे। ऐसे में उन पर लगाए गए आरोप हास्यपद है। केन्द्र राज्य को भेजे गए आईएएस अधिकारियों पर हुक्म नहीं चला सकता।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन
तृणमूल सांसद सुखेन्दु शेखर रॉय ने कहा कि केन्द्र किसी भी राज्य के मुख्य सचिव के साथ ऐसा नहीं कर सकता है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के बहुत से फैसले हैं। आलापन बंद्योपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई उसका उल्लंघन है। सिर्फ आर्थिक घोटाले का आरोप होने पर ही केन्द्र सरकार किसी आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
सब कुछ हो रहा है पीएम मोदी के इशारे पर

एक सवाल के जवाब में तृणमूल प्रवक्ता प्रो. रॉय ने कहा कि आलापन बंद्योपाध्याय एक सच्चे बंगाली आईएएस अधिकारी थे। समुचा बंगाल के लोग देख रहे हैं कि एक बंगाली आईएएस अधिकारी को किस तरह से परेशान किया जा रहा है। कुछ दिन पहले उनका भाई का देहांत हो गया और हाल में उनकी मां का निधन हुआ है। ऐसी स्थिति में उन्हें परेशान किया जा रहा है और ये सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर किया जा रहा है।

Home / Kolkata / West Bengal Politics : बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय के बीच- बचाव में उतरी तृणमूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो