scriptममता से रूठकर अमित शाह के खेमे में जा सकती हैं शताब्दी | Trinmool MP Shatabdi moving to Delhi amid speculation | Patrika News
कोलकाता

ममता से रूठकर अमित शाह के खेमे में जा सकती हैं शताब्दी

तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को छेाड़ रहे हैं। अपने बागी तेवरों से पार्टी नेतृत्व को चिंता में डाल रहे हैं। ताजा मामला बीरभूम की पार्टी सांसद शताब्दी राय का है।

कोलकाताJan 15, 2021 / 12:43 pm

Paritosh Dube

ममता से रूठकर अमित शाह के खेमे में जा सकती हैं शताब्दी

ममता से रूठकर अमित शाह के खेमे में जा सकती हैं शताब्दी

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस की बीरभूम सांसद शताब्दी राय बगावती तेवर के साथ दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं। वे भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात कर सकती हैं। बांग्ला फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री शताब्दी कुछ समय से पार्टी की नीतियों से खुश नहीं थीं। वे तारापीठ विकास परिषद के अध्यक्ष पद से दो बार इस्तीफा भी दे चुकी थीं, जिसे स्वीकारा नहीं गया था। गुरूवार को सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालने के बाद शुक्रवार को उनके दिल्ली जाने की खबर से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वे सांसद हैंं, दिल्ली जा सकती हैं राजनेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप अमित शाह से मुलाकात करेंगी तो उन्होंने कहा कि मिल भी सकती हूं। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
शताब्दी मामले पर तृणमूल के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने कहा कि उन्हें यदि कोई समस्या थी तो पार्टी के मंच पर रखना चाहिए था। वे उनसे संपर्क के प्रयास में हैं। उनसे बात कर ही कुछ कह पाएंगे।
भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के ज्यादातर नेता हताशा के शिकार हैं। उन्हें पार्टी में घुटन महसूस हो रही है। इसलिए वे भाजपा के साथ आ रहे हैं।

Home / Kolkata / ममता से रूठकर अमित शाह के खेमे में जा सकती हैं शताब्दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो