8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

एक अन्य से पुलिस कर रही है पूछताछ, कोलकाता पुलिस में नौकरी दिलाने के लिए लिए थे 24 लाख रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rabindra Rai

•

Updated: 13 Apr 2018, 10:14 PM IST

kolkata west bengal

कोलकाता.
कोलकाता पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के नाम शेख जाइस (21) ,अरसद मंडल (21) व देवाश वैद्य हैं। पुलिस ने शेख जाइस व अरसद मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेमारी के रहने वाले हैं। जबकि देवाश वैद्य से अभी पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया ,जहां से उन्हे 16 अप्रेल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि देवाश वैद्य शारीरिक रूप से विकलांग है।

मालूम हो कि गत 14 मार्च को इंद्रनील हाजरा नाम के एक युवक ने नौकरी के नाम पर उससे २४ लाख रुपए की ठगी की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि ये लोग खुद को कोलकाता पुलिस के अधिकारी बताकर पुलिस की नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवकों को झांसे में लेते थे और उनसे लाखों रुपए की ठगी करते थे। आरोपियों के पास पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण द्स्तावेजों को जब्त किया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हेस्टिंग्स थाना ने पीटीएस के पास से ५ लोगों लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोगों कोलकाता पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से ठगी करने का प्रयास कर रहे थे।
--
पार्क से मिला युवक का शव
दक्षिण कोलकाता के एक पार्क से शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि इस मैंडेक्स स्क्वायर पार्क में लम्बे समय से दुर्गापूजा होती है। इसलिए यह पार्क काफी चर्चित है। पुलिस ने बताया कि दोपहर में स्थानीय लोगों ने देखा कि पार्क में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उक्त युवक का परिचय नहीं ज्ञात हो पाया है उसकी उम्र ३०-३५ साल के बीच की है। वह कहां का रहनेवाला है इसका पता नहीं चल पाया है। इसके लिए पुलिस की टीम ने उसकी तस्वीर सभी थानों को भेज दी। पुलिस का कहना है कि उसके शरीर में किसी तरह के जख्म का निशान नहीं मिला है। वह कैसे मरा इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा