scriptदो भाइयों की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार | Two brothers brutally murdered, accused arrested | Patrika News
कोलकाता

दो भाइयों की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड से सिंगूर के मिर्जापुर गांव में सनसनी

कोलकाताJan 22, 2022 / 04:47 pm

Krishna Das Parth

दो भाइयों की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दो भाइयों की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हुगली. जिले के सिंगूर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में दो भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि निर्मल मलिक (45) और राजकुमार मलिक (38) मिर्जापुर के बांकीपुर गांव के रहने थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भोला सांतरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतकों का पड़ोसी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार निर्मल मलिक और राजकुमार मलिक की भोला के साथ किसी बात पर अनबन हो गई। शराब के नशे में भोला ने दोनों भाइयों पर धारदार चाकू से हमला बोल दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला कर भागते वक्त आरोपी को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। तत्काल सिंगूर थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को सिंगूर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। गले की नस कटने की वजह से तेजी से रक्त श्राव हुआ। अस्पताल ले जाने पर दोनों घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या फिर अनबन को लेकर इसे अंजाम दिया गया।
पुलिस ने की वृद्धा की अंत्येष्टि

हुगली . उत्तरपाड़ा कोतरंग नगर पालिका के तहत कर्मकार पाड़ा की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा अंजलि कर्मकार का निधन हो गया। खबर पाकर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव यात्रा निकालते हुए उसकी अंत्येष्टि कर दी।
पुलिस की बनाई संस्था स्पर्श से अंजलि जुड़ी हुई थी। बीमार होने पर पुलिस उसे दवा पहुंचाती थी। जरूरत पडऩे पर अस्पताल ले जाती थी। उसके खाने पीने का समस्त जिम्मा पुलिस पर ही था। उनकी देखभाल के लिए उत्तरपाड़ा थाने के एक पुलिस कांस्टेबल कृष्णचंद्र चट्टोपाध्याय को नियुक्त किया गया था। वृद्धा कुछ दिनों से बीमार थी। आज उसकी मृत्यु हो गई। उसके अपने बेटे, बहू की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह असहाय हो गई थी। पुलिस ने उसकी अर्थी को कंधा दिया और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार उसकी शव यात्रा निकालकर उसकी अंत्येष्टि कर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो