scriptमामा ने भांजी की लूटी आबरू, गिरफ्तार | uncle raped nephew goyt arrested. | Patrika News
कोलकाता

मामा ने भांजी की लूटी आबरू, गिरफ्तार

– दक्षिण 24 परगना जिले के पाटुली थाना संलग्न इलाके में गुरुवार को एक व्यक्ति पर अपनी ही भांजी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोलकाताMar 24, 2019 / 04:31 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

मामा ने भांजी की लूटी आबरू, गिरफ्तार

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के पाटुली थाना संलग्न इलाके में गुरुवार को एक व्यक्ति पर अपनी ही भांजी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गुरुवार की सुबह पीडि़ता के घर पर उसके मामा आए हुए थे। उसने पूरा दिन अपने मामा और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रंग खेला। शाम को घर लौटने के वक्त उसके मामा ने उसे भी अपने साथ घर ले जाने की जिद की। जिसके बाद किशोरी अपने मामा के साथ उनके घर पहुंची, जहां उसके मामा ने घर खाली पाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसने पीडि़ता को इस बारे में किसी से भी कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से भयभीत पीडि़ता ने भले ही अपने घरवालों को कुछ नहीं बताया पर दोस्तों को सारी बात कह दी। उसके दोस्तों ने उसके माता-पिता को यह बात बताई तो वे हक्के-बक्के रह गए। बीते रात ही वे आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस वालों ने पूरी रात उन्हें थाने में बिठाए रखा और सुबह शिकायत दर्ज की। उनके इस आरोप पर पुलिस वालों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया मिली है और ना ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस वालों का दावा है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं।

Home / Kolkata / मामा ने भांजी की लूटी आबरू, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो