scriptवस्तुओं में मिलावट करके मौत के सौदागर बने हुए व्यक्ति आदमखोर जैसे-कमल मुनि | vastuon mein milaavat karake maut ke saudaagar bane hue vyakti aadamak | Patrika News
कोलकाता

वस्तुओं में मिलावट करके मौत के सौदागर बने हुए व्यक्ति आदमखोर जैसे-कमल मुनि

– जैन संत ने कहा कि कोई भी वस्तु ऐसी नहीं बची जो जहर से कम खतरनाक हो

कोलकाताSep 17, 2018 / 05:18 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

वस्तुओं में मिलावट करके मौत के सौदागर बने हुए व्यक्ति आदमखोर जैसे-कमल मुनि

कोलकाता . वस्तुओं में मिलावट करके मौत के सौदागर बने हुए व्यक्ति आदमखोर जैसी दुष्ट आत्माएं है जो लाखों लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। ऐसी करतूत के कारण रोगों का शिकार होकर अकाल मृत्यु के काल में धकेलने वाले मानवता के हत्यारे और परमात्मा के कट्टर शत्रु हैं। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने तपस्वी घनश्याम मुनिजी म.स. 40 वें तपस्या अभिनंदन समारोह को महावीर भवन में संबोधित करते कहा कि मिलावटखोरों ने धर्म और भगवान को भी नहीं बख्शा है। ऐसे दरिंदों को मौत से कम सजा नहीं होनी चाहिए। जो संपूर्ण मानवता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं वे आतंकवाद से भी घातक और खतरनाक हैं। मुनि कमलेश ने कहा कि आध्यात्मिक देश की दुहाई देने वाले के यहां निर्मित वस्तुओं पर मिलावट का आरोप लगाते हुए विदेशी इनके माल को निरस्त कर देते हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। पूरे विश्व में हिंदुस्तान की छवि कलंकित हो रही है मिलावट का माफिया गिरोह के सामने मानो प्रशासन भी असहाय ही नजर आ रही है उनकी नाक के नीचे सरेआम मिलावट का गोरखधंधा पवन की मिलीभगत से ही फल फूल रहा है। जैन संत ने कहा कि कोई भी वस्तु ऐसी नहीं बची जो जहर से कम खतरनाक हो। कीटनाशक दवाइयों का अंधाधुंध प्रयोग यहां तक कि नकली दवाइयों की भरमार आखिर हमारी सरकार की कुंभकरण की नींद से कब जगेगी। धार्मिकता की दुहाई देने वाले यदि ऐसे काले धंधे करते हैं यह शर्मनाक है और अपने आराध्य को भी कलंकित कर रहे हैं। विश्व का कोई भी धर्म ऐसे बुरे काम करने वालों को बहिष्कार करें। अधार्मिक या अयोग्य घोषित करें। ऐसे माफिया गिरोह ने धन-बल के सहारे धर्मगुरु, धर्म स्थल को भी अपने शिकंजे में जकड़ रखा है। यह सब देख कर जो मूक दर्शक बना हुआ है वह भी इस अपराध का बराबर का दोषी है। संत ने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ-साथ मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार को कठोर कदम उठाते हुए स्वच्छता को प्राथमिकता देनी चाहिए। अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा पाली, पूर्व महामंत्री पारसमल छाजेड़, मुंबई जवरी मल काकरिया, सुधीर जैन, कोटा, शांतिलाल दुग्गद नाशिक, निर्मल जैन दिल्ली। सभी ने तपस्वी जी का राष्ट्रीय अभिनंदन किया। कॉन्फरेंस महिला शाखा राष्ट्रीय महामंत्री वनीता ओरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू प्रेम भंडारी, पूर्व भारत अध्यक्ष अंतर देवी बाघमार अखिल भारतीय जन जीवन का विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा प्रमुख शिवा सिंह, आचार्य सम्राट डॉक्टर शिव मुनि जी का मंगल संदेश सेवा में प्रेषित किया गया। चातुर्मास समिति अध्यक्ष अक्षय चंद भंडारी महामंत्री डॉ जीएस पीपाड़ा प्रकाश भंडारी, कमल भंडारी अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षा और गौशाला के लिए एक लाख की राशि एकत्रित हुई। कौशल मुनि ने मंगलाचरण किया। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़े थे। महिला जैन कांफ्रेंस की ओर से कलकत्ता महिला मंडल को आदर्श महिला मंडल के आवाज से नवाजा गया

Home / Kolkata / वस्तुओं में मिलावट करके मौत के सौदागर बने हुए व्यक्ति आदमखोर जैसे-कमल मुनि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो