script500 फीट खाई में गिरा वाहन, 5 पर्यटकों की मौत | Vehicle falls in a 500-foot ditch, 5 tourists died | Patrika News
कोलकाता

500 फीट खाई में गिरा वाहन, 5 पर्यटकों की मौत

– मृतक सभी ओडिशा के, आए थे घूमने
– सात दिन में एक ही स्थान पर यह दूसरी दुर्घटना

कोलकाताMar 19, 2020 / 03:44 pm

Vanita Jharkhandi

500 फीट खाई में गिरा वाहन, 5 पर्यटकों की मौत

500 फीट खाई में गिरा वाहन, 5 पर्यटकों की मौत

 


सिलीगुड़ी . सिलीगुड़ी के लोहापुर में मंगलवार रात भयावह दुर्घटना में दो परिवारों के पांच लोगों की मौत हो गई। पर्यटकों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिर पड़ा। जिसमें पांच लोगों की मौत और अन्य चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी पर्यटक ओडिशा के रहने वाले थे। सात दिनों के अन्दर एक ही स्थल पर दूसरी बार भयावह घटना घटी। सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी के लोहापुर के निकट वाहन जो पर्यटकों से भरा था संतुलन बिगड़ जाने के कारण पांच सौ फीट नीचे खाई गिर गया। पांच लोगों की मौत हुई। मृतकों के नाम अभिजीत रथ(45), सुलोचना पाण्डा(63), शकुन्तला नन्द (60), चन्द्रशेखर नन्द (66) तथा सबीता नन्द है। गाड़ी का चालक भोपाल छत्री, डॉली दास, श्वेतरद्म नन्द तथा स्नेह रथ गम्भीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। गाड़ी पूर्व सिक्किम के जूलूक से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन लौट रही थी। इससे पहले 10 मार्च को भी वाहन खाई में गिर गया था। लगातार ऐसी घटनाएं घटते देख कर राज्य के मंत्री गौतम दे ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और घायलों का ठीक से इलाज का आश्वासन दिया है।

Home / Kolkata / 500 फीट खाई में गिरा वाहन, 5 पर्यटकों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो