scriptWest Bengal Assembly Elections 2021: लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं: राज्यपाल | Violence has no place in democracy: Governor | Patrika News
कोलकाता

West Bengal Assembly Elections 2021: लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं: राज्यपाल

जगदीप धनखड़ ने उत्तर बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के शीतलकुची हिंसा और बाद में फायरिंग चार लोगों की मौत का जिक्र किया।

कोलकाताApr 12, 2021 / 06:58 pm

Ram Naresh Gautam

West Bengal Assembly Elections 2021: लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं: राज्यपाल

West Bengal Assembly Elections 2021: लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं: राज्यपाल

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शीतलकूची की घटना को व्यथित करने वाली घटना करार देते हुए रविवार को कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर West Bengal Assembly Elections 2021 चुनाव में हो रही इस तरह की हिंसा की निंदा करनी चाहिए।
लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि चुनावी ड्यूटी में आए केंद्रीय बल के जवानों का सम्मान किया जाना चाहिए।

जगदीप धनखड़ ने अपने ट्वीट में उत्तर बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के शीतलकुची हिंसा और बाद में फायरिंग चार लोगों की मौत का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि वह इस तरह की हिंसा से बहुत अधिक व्यथित हैं। सभी को एकजुट होकर हिंसा की निंदा करनी चाहिए और लोकतंत्र में इसके लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

कूचबिहार में हिंसा से बेहद दुख और पीड़ा हुई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन के लोगों को राज्य-व्यवस्था दिखानी चाहिए और संवैधानिक संस्थानों और सार्वजनिक कर्तव्य में लगे सीएपीएफ जवानों का सम्मान करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो