scriptवीरांगना सम्मान समारोह-सांस्कृतिक उत्सव ने मोहा मन | virangna samman--samaroh | Patrika News
कोलकाता

वीरांगना सम्मान समारोह-सांस्कृतिक उत्सव ने मोहा मन

शरत सदन में हुआ आयोजन—-विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को नारी गौरव सम्मान—-वीरांगना संदेश के नए अंक का लोकार्पण

कोलकाताOct 29, 2018 / 10:47 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

वीरांगना सम्मान समारोह-सांस्कृतिक उत्सव ने मोहा मन

कोलकाता/हावड़ा. शरत सदन में रविवार शाम वीरांगना सम्मान समारोह और सांस्कृतिक उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को नारी गौरव सम्मान प्रदान किया गया। साहित्य के लिए डॉ. वसुंधरा मिश्र, सिनेमा के लिए जारा परवीन, पत्रकारिता के लिए सुषमा त्रिपाठी, समाजसेवा के लिए करिश्मा खन्ना प्रियदर्शी तथा रंगमंच के लिए डॉ.बिन्दु जायसवाल को सम्मान दिया गया। समारोह में संगठन की नवगठित कार्यकारिणी की सदस्याएं भी सम्मानित की गई। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से इसका आयोजन किया गया था। समारोह में विधायक वैशाली डालमिया, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के मुख्य संरक्षक जय प्रकाश सिंह, वीरांगना के संस्थापक सह-मुख्य संरक्षक डॉ.एम.एस.सिंह मानस, वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह, वीरांगना पटना की महामंत्री निशा सिंह, समाजसेवी शोभा सिंह बतौर विशिष्ट मेहमान मौजूद थीं। वीरांगना संदेश के नए अंक का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वीरांगना की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिलाओं की एकता और उनकी उन्नति के लिए संस्था कार्यरत हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के महामंत्री शंकर बख्श सिंह ने कहा कि प्रतिभा हमारी संस्था की आजीवन सदस्या काफी अरसे से रही हैं। जब से उन्होंने इस राज्य में वीरांगना की बागडोर संभाली है तभी से यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज वीरांगना के साथ मिलकर कार्य करने लगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सौरभ गिरि, प्रियंका सोनकर, राहुल राणा ने हिन्दी-भोजपुरी गीतों से लोगों का मन मोहा। मोनिका गुप्ता, खुशी सिंह और अनुज के नृत्य ने समां बांधा। संचालन ओमप्रकाश ने किया। प्रतिमा सिंह, पूजा सिंह, इंदु सिंह, किरण सिंह, रीता सिंह, मीनू सिंह, पूनम सिंह,ममता सिंह, दिव्या सिंह, प्रिया सिंह, सुनीता सिंह आदि ने विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी की।
—क्षत्रिय समाज का पारिवारिक मिलन-परिचय समारोह
कोलकाता. भारत क्षत्रिय समाज कोलकाता की ओर से रविवार शाम पारिवारिक मिलन-सह-परिचय समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में कोलकता सहित पूरे बंगाल में रहने वाले करीब 3200 समाजजनों ने शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। सभी का लक्ष्य एक ही था कि हमें संगठित होना है। पुरूषों के साथ महिलाएं, युवा और बच्चे भी पारिवरिक मिलन का हिस्सा रहे। भारत क्षत्रिय समाज 39 वर्षों से समाज सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है, जिसमें छठ पूजा के दिन व्रतियों के लिए सहायता केन्द्र, गंगा सागर मेला के लिए निशुल्क भोजन, आवास व्यवस्था, समय-समय पर रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भंडारा और व वितरण कार्यक्रम आदि शामिल है। संस्था के सम्पर्क अधिकारी सुजीत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत क्षत्रिय समाज केवल क्षत्रियों के लिए कार्य नहीं करता, बल्कि संगठित होकर समाज के हर वर्ग की सेवा करना इसका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक संस्था है, जहां विभिन्न मतों के लोग एक साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ समाज अनोखी पहल करने जा रही है, जिसमें लोग विवाह योग्य अपने बच्चों का फोटो-बॉयोडाटा उपलब्ध कराएंगे। समाज की ओर से दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह समारोह में हरसंभव मदद की जाएगी। इसमें दहेज का कोई लेनदेन नहीं होगा। मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह ने भारत क्षत्रिय समाज के सभी सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई और भावी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। चेयरमैन प्रह्लाद सिंह ने समारोह में बंगाल के विभिन्न जिलों, क्षत्रिय संगठनों को इसमें भाग लेने के लिए बधाई दी। युवा अध्यक्ष दीपक सिंह, महासचिव मनोज सिंह आदर्श, संयोजक मनोज कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह सहित सभी सदस्यों ने एक स्वर से समाज को आगे बढ़ाने और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

Home / Kolkata / वीरांगना सम्मान समारोह-सांस्कृतिक उत्सव ने मोहा मन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो