scriptएकल ट्रिब्यूनल सुलझाएगा जल विवाद -मेघवाल | Water dispute will solve a single tribunal - Meghwal | Patrika News
कोलकाता

एकल ट्रिब्यूनल सुलझाएगा जल विवाद -मेघवाल

केन्द्र करेगा राज्यों की जल समस्या सुलझाने की कोशिश

कोलकाताApr 17, 2018 / 08:25 pm

MANOJ KUMAR SINGH

kolkata west bengal
कोलकाता

केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को कहा कि अंतरराज्यीय जल बंटवारे को ले कर हो रहे विवादों को सुलझाने के लिए केन्द्र सरकार ने एकल राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल बनाने का फैसला किया है। जो जल विवादों का निपटारा करने के अलावा देश भर में शीघ्र ही सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने में मददगार होगा। वे इस दिन कोलकाता में पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ के सिंचाई मंत्रियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कावेरी, नर्मदा, कृष्णा और दूसरी नदियों के जल बंटवारे की समस्या सुलझाने के लिए अलग-अलग ट्रिब्यूनल हैं और महानदी ट्रिब्यूनल गठन करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि ढेर सारे ट्रिब्यूनल के बजाए अंतरराज्यीय नदी विवाद एक्त संशोधन बिल 2017 में एकल राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल
गठन करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसे लोकसभा में पेश किया गया है। यह राज्यों में उपयुक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगा।
इस बैठक में पूर्वोतर के राज्यों में जल समस्या और इसको ले कर होने वाले विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने के मुद्दे पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा बैठक में पूर्वोतर राज्यों की जल समस्याओं के बारे में बातचीत हुई। केन्द्र सरकार इसे सुलझाने की कोशिश करेगी।
उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। लेकिन राष्ट्र हित भी एक विषय है। राष्ट्र हित होने पर राज्यों के हित भी पूरे होते हैं।

राजस्थान से बंगाल का गहरा संबंध- मेघवाल

केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री अजुर्न राम मेघवाल ने कोलकाता के भारतीय संग्रहालय के सभागार में पहला वैशाख के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजस्थान और पश्चिम बंगाल का पुराना और गहरा संबंध है। राज्य की व्यवसायिक जिला बड़ाबाजार के अलावा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्थान मूल के बहुत सारे लोग रहते हैं। दोनों राज्यों की सस्कृति का भी बहुत पुराना संबंध है। स्वामी विवेकानंद के समय से बंगाल और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक अदान-प्रदान होता रहा है। स्वामी विवेकानंद जी जो पगड़ी पहनते थे वह राजस्थानी था।

Home / Kolkata / एकल ट्रिब्यूनल सुलझाएगा जल विवाद -मेघवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो