scriptपति का पराई महिला से अवैध संबंध, जान गई पत्नी, फिर खौफनाक वारदात | West Bengal: Acid attack on wife with help of lover | Patrika News
कोलकाता

पति का पराई महिला से अवैध संबंध, जान गई पत्नी, फिर खौफनाक वारदात

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मौत के मुंह में धकेला
अस्पताल में मौत से लड़ रही है पत्नी
बिलख रहे हैं मासूम बच्चे

कोलकाताNov 17, 2019 / 07:49 pm

Ashutosh Kumar Singh

पति का पराई महिला से अवैध संबंध, जान गई पत्नी, फिर खौफनाक वारदात

पति का पराई महिला से अवैध संबंध, जान गई पत्नी, फिर खौफनाक वारदात

कोलकाता

पश्चिम बंगाल (west Bengal) में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पराई महिला से अवैध संबंध के खातिर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के मुंह में धकेल दिया। प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी के शरीर पर तेजाब उड़ेल कर आग लगा दी। पति की हैवानियत की शिकार हुई महिला अस्पताल में मौत से लड़ रही है। उसके मासूम बच्चे बिलख रहे हैं। हृदय विदारक यह घटना बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना इलाके की है। घटना से इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने जीवन अंकुर नामक उक्त व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पीडि़त महिला पुतुल अंकुर ने पुलिस को बताया कि उसके पति जीवन अंकुर का शम्पा मंडल नामक एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वह इस बात को जान गई थी। उसके लाख मना करने के बावजूद जीवन शम्पा मंडल नामक महिला से संबंध रखता था। इसको लेकर अक्सर उसका पति के साथ झगड़ा होता था।
शनिवार रात वह अपने घर में बेटे और बेटी को साथ लेकर सो रही थी, तभी शम्पा अंदर घुसी और उसके चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब उड़ेल कर आग लगा दी और भाग गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुतुल का बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
समाचार लिखे जाने तक जीवन अंकुर ने अपना गुनाह कबूल नहीं किया था। उसने वारदात के पीछे अपने बड़े भाई और भाभी का हाथ होने का संदेह जताया है। जीवन अंकुर ने पुलिस को बताया है कि संपत्ति को लेकर उसका भाई और भाभी के साथ झगड़ा चल रहा था। संभवत: उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। दुबराजपुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो