scriptबंगाल में शिकारियों पर शिकंजा कसेगी स्वीटी | West Bengal: anti poaching dog squad gets new member | Patrika News
कोलकाता

बंगाल में शिकारियों पर शिकंजा कसेगी स्वीटी

पश्चिम बंगाल (West Bengal) वन विभाग ने आरक्षित वनक्षेत्रों में शिकारियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए खोजी श्वान स्क्वायड तैयार किया है। इस बेड़े में एक जर्मन शेफर्ड नस्ल का रिक्रूट जुड़ा है।

कोलकाताJul 09, 2020 / 10:17 pm

Paritosh Dube

बंगाल में शिकारियों पर शिकंजा कसेगी स्वीटी

बंगाल में शिकारियों पर शिकंजा कसेगी स्वीटी

कोलकाता. पखवाड़े भर पहले पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने बक्शा टाइगर रिजर्व में शिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए अपने खोजी श्वान बेड़े में दो मैलिनोइस को शामिल किया था। अब एक और जर्मन शेफर्ड शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की ओर से रिक्रूट किया गया है। इस तरह बक् शा टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड में अब तीन सदस्य हो गए हैं। डॉग स्क्वायड टाइगर रिजर्व में शिकारियों को ढूंढ निकालने में वन विभाग की मदद करेगा।
राज्य के मुख्य वन्यजीव वार्डन रविकांत सिन्हा ने बताया कि बक्शा टाइगर रिजर्व में कुछ दिन पहले जर्मन शेफर्ड प्रजाति की सिल्विया और मैलिनोइस प्रजाति के करीम को काम पर लगाया गया था। अब वन विभाग के बेड़े में 10वीं सदस्य के रूप में स्वीटी जुड़ी है।
इससे पहले 20 जून को मैलिनोइस प्रजाति के आरलेंडों व श्याना को गोरूमारा व सुंदरवन में तैनात किया गया था।
डॉग स्क्वायड की तैनाती शिकारियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने, वन्य जीवों की तस्करी रोकने के लिए की गई है। अच्छी नस्लों वाले श्वानों को शिकारियों की ओर से छिपाए गए असलहों को ढूंढने का भी प्रशिक्षण दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो